Mirzapur News : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया, डीएम ने दी ये जानकारी... 

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया, डीएम ने दी ये जानकारी... 
UPT | मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Mar 08, 2024 14:21

महाशिवरात्रि का पर्व आज बड़े धूमधाम से जिले में मनाया जा रहा है। इस महापर्व पर गुरुवार की रात से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगा है। प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र...

Mar 08, 2024 14:21

Short Highlights
  • मंत्री ने विन्ध्य कारीडोर का किया निरीक्षण
  • बेटियों के लिए कई कार्य कर रही है सरकार : मंत्री

 

Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : महाशिवरात्रि का पर्व आज बड़े धूमधाम से जिले में मनाया जा रहा है। इस महापर्व पर गुरुवार की रात से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगा है। प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विन्ध्याचल स्थित मां विन्धावसिनी मंदिर पहुंचे। जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मां विन्ध्यावासिनी देवी का चित्र और चुनरी देकर स्वागत किया।

विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया 
यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यावसिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। विन्ध्याचल पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र एवं चुनरी भेंटकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से प्रगति के बारे जानकारी ली। डीएम प्रियंका ने मंत्री देव सिंह को विन्ध्य कॉरिडोर का भ्रमण कराते हुए विस्तृत जानकारी दी। 

बेटियों के लिए कई कार्य कर रही है सरकार
स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार के सिचाईं एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाईं और नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री हैं। दर्शन पूजन के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवा, महिला, किसान और गरीब पहली प्राथकिता है। उन्हें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था, ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन के साथ ही बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क दिया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक, पढ़ाई से लेकर शादी तक बेटियों के लिए अलग-अलग कार्य कर रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

वाराणसी ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़िए किसने किया हमला

27 Sep 2024 07:05 PM

सोनभद्र घातक हमले में मैकेनिक की मौत : वाराणसी ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़िए किसने किया हमला

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपाली हॉस्पिटल के समीप बीते गुरुवार की दोपहर मे नकाबपोशों युवकों द्वारा बाइक मरम्मत की दुकान में किये गये हमले में घायल बाइक मैकेनिक की वाराणसी ट्रामा सेंटर मे इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें