Mirzapur News : वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा पहुंचे विंध्याचल धाम, डीएम के साथ मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन  

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा पहुंचे विंध्याचल धाम, डीएम के साथ मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन  
UPT | मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और डीएम प्रियंका निरंजन

Apr 14, 2024 23:23

मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने विंध्याचल पहुंचकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ विधिवत दर्शन-पूजन कर मेला क्षेत्र का...

Apr 14, 2024 23:23

Short Highlights
  • डीएम ने पक्का घाट का अवलोकन करते हुए गंगा नदी के मनोरम तट का वर्णन किया
  • नगर पालिका परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने विंध्याचल पहुंचकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ विधिवत दर्शन-पूजन कर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दर्शनोपरांत वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने गंगा तट स्थित पक्का घाट का भी अवलोकन किया। 

सभी आवश्यक सेवाएं चुस्त व दुरुस्त होनी चाहिए : DM 
वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने जिलाधिकारी के साथ विधि विधान पूर्वक धाम स्थित हवन कुंड में हवन किया। इसके बाद गंगा तट पर पक्का घाट का अवलोकन करते हुए गंगा नदी के मनोरम तट का वर्णन किया। जिलाधिकारी ने पक्का घाट, न्यू वी.आई.पी. मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि साफ सफाई से लेकर सभी आवश्यक सेवाएं चुस्त व दुरुस्त होनी चाहिए।

निरंतर चलाया जाए सफाई अभियान
 मेला क्षेत्र में आने वाले दूर-दूर के दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को स्पष्ट रूप से साफ सफाई की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निरंतर सफाई अभियान चलाया जाए।

Also Read

बीजेपी विधायक हुए नाराज, बोले-भाग जाओ, वर्ना मार खा जाओगे, डीएम ने किया निलंबित

7 Oct 2024 01:13 AM

मिर्जापुर विंध्याचल के विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में जूता पहनकर पहुंचे एडीओ : बीजेपी विधायक हुए नाराज, बोले-भाग जाओ, वर्ना मार खा जाओगे, डीएम ने किया निलंबित

विंध्याचल के शक्तिपीठ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में एडीओ कृषि जूता पहनकर पहुंच गए। मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें जूता पहने देखा तो विरोध करने लगे... और पढ़ें