मिर्जापुर के गुर्गी गांव में दहशत : हलिया वन रेंज के मुर्गी गांव में पहुंचा 10 फीट का मगरमच्छ गांव में मचा हड़कंप

हलिया वन रेंज के मुर्गी गांव में पहुंचा 10 फीट का मगरमच्छ गांव में मचा हड़कंप
UPT | मगरमच्छ

Sep 30, 2024 17:28

हलिया वन रेंज के गुर्गी गांव में बीती रात अचानक 10 फीट लंबा मगरमच्छ बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Sep 30, 2024 17:28

Mirzapur News : हलिया वन रेंज के गुर्गी गांव में बीती रात अचानक 10 फीट लंबा मगरमच्छ बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह घटना तब हुई जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। मगरमच्छ की चहलकदमी से डरे हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

मगरमच्छ के घर में घुसने से मची अफरा-तफरी
घटना मिर्जापुर जिले के हलिया वन रेंज के अंतर्गत गुर्गी गांव की है। गांव निवासी अशोक धरकार के घर में देर रात एक मगरमच्छ घुस गया। उस समय अशोक और उनका परिवार रात का खाना खा कर गहरी नींद में सो रहा था। अचानक घर के अंदर खड़बड़ाहट की आवाज सुनकर अशोक की नींद खुली। जैसे ही उन्होंने उठकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर एक विशाल मगरमच्छ टहल रहा था। घबराए अशोक ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्राम प्रधान ने दी वन विभाग को सूचना
ग्रामीणों में मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग मगरमच्छ को देखकर भयभीत हो गए, परंतु उन्होंने संयम रखते हुए ग्राम प्रधान रमेश मौर्य को इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।



वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
वन क्षेत्राधिकारी अवधनारायण मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में सीतला बक्स, नीतू समेत अन्य सदस्य शामिल थे। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की मेहनत के बाद टीम ने सफलतापूर्वक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से अदवा बैराज के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। 

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मगरमच्छ के पकड़ लिए जाने के बाद गांव में राहत की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की। अशोक धरकार और उनके परिवार समेत गांव के अन्य लोगों ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस घटना के बाद से गांव के लोग अधिक सतर्क हो गए हैं और वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने का निर्णय लिया है। 

Also Read

उपचुनाव की तैयारियों का ऐलान, पार्टी ने गठबंधन के तहत 10 में से पांच सीटें मांगी

30 Sep 2024 06:17 PM

मिर्जापुर कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली: उपचुनाव की तैयारियों का ऐलान, पार्टी ने गठबंधन के तहत 10 में से पांच सीटें मांगी

मझवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से उपचुनाव की तैयारी कर रही है। और पढ़ें