Mirzapur News : राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री दंपत्ति को हराने की बनाई रणनीति

राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री दंपत्ति को हराने की बनाई रणनीति
UPT | बैठक में रणनीति बनाई गई।

May 20, 2024 23:23

लोकतंत्र का महा पर्व हमेँ यह अवसर प्रदान करता है। जन समस्या को दर किनार कर टूरिस्ट वीजा पर आये मंत्री दंपति का वीजा समाप्त हो गया है। उन्हें वापस उनको…

May 20, 2024 23:23

Mirzapur News : राष्ट्रवादी मंच की आवश्यक बैठक लालडिग्गी स्थित मनोज श्रीवास्तव के निवास पर बुलाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भूल से भी की गई एक गलती इतिहास बन जाती हैं। इतिहास दोहराया नहीं जाता वह हमें सबक सिखाता है। लोकतंत्र का महापर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है। जन समस्या को दर किनार कर टूरिस्ट वीजा पर आए मंत्री दंपति का वीजा समाप्त हो गया है। उन्हें वापस उनको उनके घर भेजने का समय आ गया है। उक्त विचार लालडिग्गी स्थित राष्ट्रवादी मंच कार्याल पर कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किया। 

केंद्रीय मंत्री ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया
उन्होंने कहा कि विकास और सेवा के नाम पर जातिवाद के सहारे जिले में आयी केंद्रीय मंत्री ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिले की समस्या जस की तस बनी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय होने के बावजूद जिले को कुछ देने के बजाय केवल विकास की ढोल पीटती रहीं। जिले के किसान सिंचाई के लिए पानी के लिए तरसते रहे। नगर  पालिका परिषद चुनाव के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया। 

उन्होंने कहा कि मंत्री दंपति को भय था कि जनता के हित की चिंता करने वाला मनोज जीत गया तो उनकी लूट की दुकान बंद हो जाएगी। इनके कार्यों की जांच ईमानदारी से कराया जाए तो इनकी मंशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरमानों पर पानी फेरने वाला ही निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर कुठाराघात किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दो लाख में बन रहा है वही केंद्रीय मंत्री ने सड़क किनारे 10 लाख में टीन शेड लगवाया है। नगर निकाय चुनाव में मेरे निर्दल प्रत्याशी बनने पर पहले तो पर्चा रद्द करने का दबाव बनाया गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं के विरोध करने पर पर्चा वैध माना गया। इससे भी मन नहीं भरा तो 9 मई को मेरे ऊपर कटरा कोतवाली में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर पालिका चुनाव जनता के द्वारा लड़ता देख साजिशन गेम पलटा गया। 

बैठक में नागरिक संगठन के अध्यक्ष अरुण मिश्रा,राष्ट्रवादी मंच के संरक्षक संतोष गोयल, रवि शंकर साहू, शैलेंद्र अग्रहरी, मुकेश साहू, मनोज दमकल, आनंद अग्रवाल, पंचदेव सिंह पटेल, पी. डी. दुबे एवं अनिल गुप्ता गिरिजेश सिन्हा,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पी डी दुबे संचालन राजेश सिन्हा ने किया।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें