निशाने पर माफिया गैंग : मुख्तार के बाद बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई, कुर्क की करोड़ों की संपत्ति

मुख्तार के बाद बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई, कुर्क की करोड़ों की संपत्ति
UPT | विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई

Mar 28, 2024 16:34

योगी सरकार बाहुबली-माफियाओं पर लगातार नकेल कसती जा रही है। साथ ही उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ने में लगी हुई है। जहां सुर्खियों में रहे माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके साम्राज्य को ध्वस्त किया गया है, वहीं अब जेल में बंद बाहुबली और पूर्व विधायक विजय मिश्रा का नंबर लग चुका है।

Mar 28, 2024 16:34

Bhadohi News: योगी सरकार बाहुबली-माफियाओं पर लगातार नकेल कसती जा रही है। साथ ही उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ने में लगी हुई है। जहां सुर्खियों में रहे माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके साम्राज्य को ध्वस्त किया गया है, वहीं अब जेल में बंद बाहुबली और पूर्व विधायक विजय मिश्रा का नंबर लग चुका है। जिसके खिलाफ भदोही प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ भदोही जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। भदोही पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई बाहुबली विजय मिश्रा की दिल्ली और प्रयागराज में मौजूद संपत्ति पर की गई है।

परिवार के सदस्यों के नाम पर खड़ी की संपत्तियां
जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा पर गैंगस्टर समेत कई अन्य गंभीर अपराध के आरोप हैं। बाहुबली विजय मिश्रा ने अपराध के जरिए काफी संपत्तियां खरीदी थीं। यही नहीं विजय मिश्रा जब भी कोई संपत्ति खरीदता था, तो उसको अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कर देता। उसके द्वारा खरीदी गई इन संपत्तियों में से 3 पर प्रशासन की नजर थी। ये संपत्तियां प्रयागराज और दिल्ली में हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में  है। भदोही जिलाधिकारी ने पुलिस को इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। जिसके बाद डीएम के आदेश के बाद भदोही पुलिस ने दिल्ली और प्रयागराज में जाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

भदोही डीएम ने की कार्रवाई
जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के आर्थिक साम्राज्य पर भदोही प्रशासन ने करारी चोट की है। जहां भदोही डीएम के आदेश के बाद भदोही पुलिस टीम ने उसकी 113 करोड़ की तीन संपत्तियों को कुर्क किया है। ये संपत्तियां नई दिल्ली और प्रयागराज में स्थित हैं। बता दें कि अभी तक विजय मिश्र और उसकी गैंग से जुड़े सदस्यों की करीब ढाई सौ करोड़ की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। कुर्क की गई नई दिल्ली के कोपिया बिल्डिंग के तीसरे तल पर आधुनिक सुविधा से युक्त भवन शामिल है। इसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने नई दिल्ली के आनंद लोक में मौजूद एक भवन को भी कुर्क किया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

जेल में बंद विजय मिश्रा पर हैं गंभीर आरोप
कुर्क की गई सभी इमारतें विजय मिश्रा के बेटे के नाम पर थीं। इसी के साथ पुलिस ने प्रयागराज में भी एक भवन के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रयागराज वाली यह संपत्ति विजय मिश्रा ने अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम खरीदी थी। बता दें कि बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ रेप, हत्या, संपत्ति हड़पने समेत तमाम गंभीर अपराधों में केस दर्ज हैं। विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा से कई बार विधायक भी रह चुका है। वह 3 बार सपा के टिकट पर और 1 बार निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर चुका है।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें