भदोही के अहमदगंज (गजिया) और इंदिरा मिल ओवरब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इन दोनों ओवरब्रिज पर 5-5 फीट ऊंची लोहे की सुरक्षा जाली लगाई जाएगी...
भदोही के दो ओवरब्रिज पर लगेगी सेफ्टी जाली : जनता की मांग पर प्रशासन का एक्शन, हादसों पर लगेगा अंकुश
Sep 06, 2024 22:47
Sep 06, 2024 22:47
लोगों की लंबे समय से थी मांग
अहमदगंज और इंदिरा मिल ओवरब्रिज पर दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने कई बार सुरक्षा जाली लगाने की मांग की थी। इस जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नरगिस अतहर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और सुरक्षा जाली लगाने का निर्णय लिया। इस पहल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने अपने सहयोगी अवर अभियंता कृष्ण मोहन प्रजापति, जल विभाग के जेई रवि विश्वकर्मा और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
5-5 फीट ऊंची लगेगी लोहे की सुरक्षा जाली
ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि अहमदगंज और इंदिरा मिल ओवरब्रिज पर 5-5 फीट ऊंची लोहे की सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। ओवरब्रिज के दोनों तरफ माप-जोख पूरी कर ली गई है, और जेई को निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद निविदा जारी की जाएगी और शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ओवरब्रिज पर लोहे की सुरक्षा जाली लगाने के बाद किसी भी दुर्घटना की स्थिति में ब्रिज से नीचे गिरने का खतरा नहीं रहेगा। यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नगर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है। सुरक्षा जाली लगाने के बाद, अहमदगंज और इंदिरा मिल फ्लाईओवर पर यात्रा करने वाले लोग अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
Also Read
18 Sep 2024 07:24 PM
लगातार हो रही बारिश के कारण सोनभद्र स्थित ओबरा बिजली का एक प्लांट से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. जिससे बिजली संकट पैदा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कोयले भीगने के कारण प्लांट बंद हुआ है। और पढ़ें