भदोही में सनसनीखेज मामला : पति ने काटा पत्नी का गला, बेटी बोली- पापा ने ले ली मम्मी की जान

पति ने काटा पत्नी का गला, बेटी बोली- पापा ने ले ली मम्मी की जान
UPT | औराई कोतवाली

Apr 08, 2024 13:07

भदोही में एक व्यक्ति ने शनिवार रात सोती हुई पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया...

Apr 08, 2024 13:07

Bhadohi News : भदोही में एक व्यक्ति ने शनिवार रात सोती हुई पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह बगल के कमरे में सो रही बेटी मां के कमरे में पहुंची। उसने मां को आवाज दी तो कोई आवाज नहीं आई। बेटी जब मां की चारपाई के पास गई तो देखा उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत शोर मचाया और घर वालों को बताया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्‌टा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह है पूरा मामला
मामला भदोही के औराई कोतवाली के भरतपुर दलित बस्ती का है। जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की पहचान भरतपुर निवासी मैनेजर की पत्नी शीला (42) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह बगल के कमरे में सो रही बेटी मां के कमरे में पहुंची। खून से लथपथ मां को देख कर बेटी की चीख निकल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच की।

11 वर्षीय ने क्या बताया
मृतक शीला की 11 वर्षीय बेटी अंजली ने बताया कि हम लोग रात में खाना खाकर सोने चले गए। मम्मी पाप दूसरे कमरे सो रहे थे। सुबह जब मेरी नींद खुली तो मैं मम्मी को बुलाई लेकिन उनकी आवाज नहीं आई तो मैं उनके कमरे की तरफ चली गई। मैंने उनको फिर आवाज दिया आवाज न आने मैं कमरे के अंदर चली गई। अंदर जाते ही मैंने देखा मम्मी के चारपाई और आस-पास खून गिरा था। मम्मी खून से लथपथ खाट पर पड़ी थी। मैं चिल्लाई कई बार मां को आवाज दिया लेकिन वो नहीं बोली। पापा कमरे में नहीं थे वो मां को मार कर भाग गए थे। मैंने घर में सबको बताया तुरंत सभी पहुंचे आस-पास के लोग भी पहुंच गए। मां की मौत हो चुकी थी। 

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें