Sonbhadra News : आशुतोष दुबे ने कहा-कारगिल विजय दिवस देश के वीर सपूतों को याद करने एवं उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है

आशुतोष दुबे ने कहा-कारगिल विजय दिवस देश के वीर सपूतों को याद करने एवं उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है
UPT | कारगिल में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Jul 26, 2024 23:56

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के साथ लोगों ने चाचा नेहरू पार्क में कारगिल में शहीद हुए वीर..

Jul 26, 2024 23:56

Sonbhadra News : शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के साथ लोगों ने चाचा नेहरू पार्क में कारगिल में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी और उनको याद भी किया। आशु दुबे ने कहा कि यह कहना भी गलत नहीं होगा- "हमने सदियों में ये आज़ादी की नेमत पाई है, सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है"।

शहीदों को नमन करना चाहिए
आज के दिन यानी 26 जुलाई पूरे भारत में ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह वही दिन था जब देश के वीर सपूतों नें पाकिस्तानी सेना के जवानों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराया था। यह दिन हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व का दिन है। साथ ही इस दिन हमें उन शहीदों को भी नमन करना चाहिए, जिसकी वजह से आज भी कारगिल हमारा है। इस युद्ध में कई वीर सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते भारत की शान में न्यौछावर कर दिए। आज का दिन देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है।

देश की रक्षा पर अपने प्राण भी न्यौछावर कर देता है जवान
आशु दुबे ने कहा कि भारतीय सेना ने दुनिया के सामने अपने शौर्य और पराक्रम के कई प्रतीक स्थापित किए है। 1999 में जब पाकिस्तान की सेना चोरों की तरह भारत के कारगिल में घुस आई थी और दुर्गम चोटियों से हमले कर रही थी। तो डरने और भागने के बजाय इंडियन आर्मी ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस जंग में कई वीरों ने शहादत ली, लेकिन भारत मां पर कोई आंच नहीं आने दी। 26 जुलाई 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच मई से लेकर जुलाई तक चलने वाले युद्ध में भारत की जीत हुई और भारतीय सेना का ऑपरेशन विजय भी सफल रहा है। इसलिए इस दिन को विजय दिवस भी कहा जाता है। कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस समाज के लिए एक सिख है जो यह बताता है कि देश के ऊपर कोई नहीं है, शादाब आलम ने कहा कि बॉर्डर पर जवान जब लड़ता है तो उसके सामने केवल देश रहता है और वह अपने परिवार की चिंता छोड़कर देश की रक्षा पर अपने प्राण भी न्यौछावर कर देता है।

सेना का सम्मान जरूर करना चाहिए
ओम प्रकाश राम ने कहा कि सभी देशवासियों को आज के दिन सेना का सम्मान जरूर करना चाहिए, क्योंकि आज हम उनकी वजह से ही देश के अंदर सुरक्षित है, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि देश का नौजवान देश की ताकत है वह चाहे बॉर्डर पर हो या कहीं हो, जब देश की बात आती है तो अपने प्राणों की चिंता नहीं करता।

ये लोग रहे मौजूद
मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में अंशु मद्धेशिया, सोनू खान, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, रोहित, राजकुमार चंद्रवंशी, श्यामलाल विश्वकर्मा, रामचंद्र, लक्ष्मण, सोनू रहे।

Also Read

एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

7 Sep 2024 09:35 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से निम्नांकित... और पढ़ें