Sonbhadra News : लावारिस हालत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

लावारिस हालत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...
फ़ाइल फोटो | लावारिस व्यक्ति का शव।

May 15, 2024 17:08

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के करद मोड़ पर बुधवार की सुबह 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पन्नूगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव...

May 15, 2024 17:08

Sonbhadra News : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के करद मोड़ पर बुधवार की सुबह 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पन्नूगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुल्लीडाड के ग्राम प्रधान लाल बहादुर ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव करद मोड़ पर होने की सूचना पन्नूगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मोड़ पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब बतायी जा रही है। मृतक के शिनाख्त की हरसंभव कोशिश की जा रही है। 

तीन-चार दिनों से गांव में घूम रहा था
ग्रामीणों ने बताया कि यह व्यक्ति लगभग तीन-चार दिनों से अर्धविक्षिप्त अवस्था में गांव में घूम रहा था। उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। देर रात से वह इसी मोड़ पर लेटा हुआ था। आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोटें नहीं पाई गईं। पन्नूगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

17 Oct 2024 09:51 PM

सोनभद्र सोनभद्र में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में गुरुवार की देर- शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। और पढ़ें