advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो की बैठक, नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो की बैठक, नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी
UPT | कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक करते हुए

Apr 28, 2024 21:41

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर के पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित की गई...

Apr 28, 2024 21:41

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर के पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को शहर से अधिक से अधिक वोट दिलवाने के लिए सातों मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इन्हें बनाया गया मंडल का प्रभारी 
बैठक में शहर अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सातों मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सजौर मंडल में इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, प्रांजल श्रीवास्तव, शंकर लाल भारती। शीतला चौक मंडल में आशीष कुमार शुक्ला, एडवोकेट कैलाश त्यागी, शईद शाह। सिविल लाइन मंडल में बेबी सिंह, रेखा सिंह, उषा देवी। ब्रह्म नगर मंडल में प्रदीप कुमार चौबे, देवेंद्र शर्मा, अंकित केजरीवाल। छपका मंडल में अजीत बियार, मोहम्मद मुस्तफा खान, राजेश यादव। कम्हारी मंडल में लाल बहादुर वर्मा, राधेश्याम पटेल, जनार्दन पाठक और बढौली मंडल में विशिष्ट कुमार विमल, रिचर्ड डेविड एवं मनोज कुमार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारी संबंधित मंडलों में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र एवं गारंटी का वितरण करेंगे एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की आम जनता से अपील करेंगे। 

इंडिया गठबंधन के पक्ष में बन रहा माहौल 
शहर अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 5 मई को राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पाण्डेय का दौरा जनपद में होगा। जिसमें गठबंधन के साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिसकी रूपरेखा पर भी विधिवत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि शहर के कार्यकर्ता लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं और शहर में इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बन रहा है। 

गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने में निभाए भूमिका 
बैठक में इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने कहा कि शहर संगठन सक्रिय रूप से इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाए एवं गठबंधन के प्रत्याशी को हर संभव जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाए। हाजी फरीद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय गारंटी योजना का पत्र आ चुका है। जिसको घर-घर तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। गोपाल स्वरूप पाठक ने कहा कि शहर के कार्यकर्ताओ ने जो संरचना और रूपरेखा बनाई है। उसके तहत वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में गारंटी कार्ड का वितरण करके गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुट जाएं और मेहनत से प्रत्याशी को जीत दिलवाएं।

यह लोग रहे मौजूद 
बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने और संचालन शहर उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवप्रसाद यादव ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, हाजी फरीद अहमद, आशीष कुमार शुक्ला, बेबी सिंह, शिव प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार चौबे, रेखा सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, अजीत बियार, मुस्तफा खान, अंकित केजरीवाल, अली हुसैन, राजेश् यादव, देवेंद्र शर्मा, संतोष यादव, लाल बहादुर वर्मा, रिचर्ड डेविड, मनोज कुमार गुप्ता, सीपी सुमन, राधेश्याम पटेल के साथ शहर के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव उपस्थित रहे।

Also Read

फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

20 May 2024 09:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

फौजदारी न्यायालय खुले होने की वजह से फ़ौजदारी के अधिवक्तागण को छुट्टी नहीं मिल पाती ऐसे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष… और पढ़ें