सोनभद्र में रसोईयों का प्रदर्शन : कलेक्ट्रेट कार्यालय पर निकाला जुलूस, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कलेक्ट्रेट कार्यालय पर निकाला जुलूस, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
UPT | प्रदर्शन करती रसोईयां महिलाएं

Mar 12, 2024 17:10

सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को रसोईयां संघ के सदस्याओं ने अपनी मांगो को लेकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया...

Mar 12, 2024 17:10

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को रसोईयां संघ के सदस्याओं ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही मन्नो देवी ने बताया कि रसोइयां कर्मी बहुत ही कम मानदेय और बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने कार्य को वर्षों से कुशलता पूर्वक करती आ रही हैं। उन्हें मिलने वाली मानदेय की राशि भी आज तक कभी भी नियमित रूप से नहीं मिली। वर्तमान समय में भी 4 माह का मानदेय बकाया है।

बीमार होने पर भी नहीं मिलता अवकाश
प्रदर्शन कर रही रसोईयों का कहना था कि ना उन्हे कोई स्वास्थ्य सुविधा मिलती है और न ही जीवन बीमा। नवीनीकरण के नाम पर मनमाने ढंग से निष्कासन आम बात हो गई है। धुआं मुक्त प्रदेश में हम लकड़ी में खाना पकाने के लिए बाध्य हैं। गैस सिलेंडर नुमाइस की सामान भर हैं। खाना बनाने के साथ सफाई कर्मचारी से लेकर चपरासी तक के सारे काम करने पड़ते हैं। बीमारी का कोई अवकास नहीं मिलता। वहीं बताया कि हमारी निम्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हे पूरा करते हुए हम रसोईयां कर्मियों को भी सामान्य जीवन जीने का हक प्रदान करने की कृपा की जायेगी। 

ये की पांच सूत्रिय मांग
इस दौरान रसोइयों ने मांग की कि 45 वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप रसोईयां कर्मियों के स्थाईकरण, न्यूनतम वेतन, ईएसआई, ईपीएफ और पेंशन की सुविधा की गारंटी दी जाय। विगत 4 माह का बकाया तत्काल भुगतान किया जाय। पूरे 12 माह का मानदेय अनुमन्य किया जाय। सभी विद्यालयों को एक सर्कुलर जारी किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए और उत्पीड़न की घटनाओं और यौन दुर्व्यहार के विरुद्ध त्वरित न्याय के लिए जेंडर सेल गठित की जाय। विद्यालयों में खाना बनाने के कार्य के अलावा कराई जा रही बेगार पर रोक लगाने के लिए आदेशित किया जाय। 

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान अध्यक्ष मन्नो देवी, सचिव ममता देवी, ट्रेड यूनियन एक्टू जिला अध्यक्ष कामरेड कलीम, सुनीता देवी, रीता देवी, माला देवी, वंदना देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी समेत काफी संख्या में रसोईयां मौजूद रहे। इसके अलावा छात्र नेता अमीना खातून उर्फ चारु भी मौजूद रही।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें