advertisements
advertisements

सोनभद्र में सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत, दूसरा गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत, दूसरा गंभीर
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 07, 2024 18:39

सोनभद्र के जूगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव के पास सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी...

May 07, 2024 18:39

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : सोनभद्र के जूगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव के पास सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रैफर कर दिया है।

टाइल्स लगाकर लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, गुरमा चौकी क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय दीनबंधु पुत्र सुखानंद अवई मारकुंडी और 35 वर्षीय फूल सिंह पटेल दोनों एक बाइक से घर से निकले थे। बताया गया है कि वह एमपी बॉर्डर के समीप एक नए भवन में टाइल्स लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान सोमवार को जब वह जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात गाड़ी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनो दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने 37 वर्षीय दीनबंधु को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा फूल सिंह पटेल की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। 

परिवार में मचा कोहराम
मृतक दीनबंधु के दो लड़के और एक लड़की है। वह राजगीर मिस्त्री और टाइल्स लगाने का कार्य कर परिजनों का जीवकोपार्जन करते थे। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी कोई एप्लिकेशन नही मिला है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Also Read

इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे छोटे लाल खरवार, कहा- सत्ता में आने के बाद बालू का दाम चौगुना कर दिया

19 May 2024 11:18 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे छोटे लाल खरवार, कहा- सत्ता में आने के बाद बालू का दाम चौगुना कर दिया

पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए बोले कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बेतहासा बढ़ी है, भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद गिट्टी, बालू सस्ता होगा... और पढ़ें