सोनभद्र में काम के लिए याद किए गए मसीहा :  चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर किसानों में उत्साह 

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर किसानों में उत्साह 
UPT | किसान

Feb 10, 2024 15:35

भारत सरकार ने एक्स पर ट्वीट करके तीन हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान किया। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन, पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चौधरी चरण सिंह का नाम शामिल है।

Feb 10, 2024 15:35

Short Highlights
  • भारत रत्न देने की घोषणा के बाद झूम उठे किसान
  • चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Sonbhadra News : भारत सरकार ने एक्स पर ट्वीट करके तीन हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान किया। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन, पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चौधरी चरण सिंह का नाम शामिल है। चौधरी चरण सिंह के नाम की घोषणा होने के बाद किसानों तथा किसान संगठनों में उत्साह का माहौल है।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय लोक दल प्रयागराज क्षेत्र के संगठन मंत्री श्रीकांत त्रिपाठी तथा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम सेवक पटेल ने रॉबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बंगले पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा को ऐतिहासिक बताया। किसानों ने इस सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया, ठीक उसी तरह वर्तमान राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

किसानों के लिए गौरव की बात है : गिरीश पाण्डेय
पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय तथा सोनभद्र जिलाध्यक्ष शनि मिश्रा ने भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि आजाद भारत में किसानों को सर्वाधिक किसान हितैषी योजनाएं देने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना, किसानों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कोऑपरेटिव बैंक, मंडी समिति ओर सहकारी समितियों की स्थापना चौधरी साहब की बड़ी सौगात है।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें