advertisements
advertisements

Sonbhadra News : विवाह रस्म संपन्न होने से पहले टूट गई शादी, बिना दुल्हन के ही लौटी बरात

विवाह रस्म संपन्न होने से पहले टूट गई शादी, बिना दुल्हन के ही लौटी बरात
UPT | पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराते हुए

Apr 26, 2024 18:53

रस्म को दरकिनार करते हुए दूल्हा को रिजेक्ट कर दिया। इस दौरान सर्वेश कुमार पुत्र अर्जुन कुमार ने सुबह तक सफाई देता रहा कि मैं विकलांग नही हूं। हालांकि, लडकी पक्ष...

Apr 26, 2024 18:53

Short Highlights
  • पुलिस ने बारातियों को शांतिपूर्वक वापस चंदौली जिला जाने को कहा।
  • दूल्हा सफाई देता रहा कि मैं विकलांग नही हूं।
Sonbhadra News (Gyanprakash Chaturvedi) : जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा में गुरुवार की रात चंदौली जिले से बरात आई थी। बाराती गाजे-बाजे के साथ डांस करते हुए लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंचे और धूमधाम से शादी रस्म शुरू हुई।

क्या है पूरा मामला
वहीं शुक्रवार की सुबह में सिंदूरदान के दौरान जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का पैर स्पर्श किया तो पैर की अंगुलियों से दूल्हा विकलांग नजर आया। यह देख लडकी ने फौरन दूल्हा के साथ अदा की गई। रस्म को दरकिनार करते हुए दूल्हा को रिजेक्ट कर दिया। इस दौरान सर्वेश कुमार पुत्र अर्जुन कुमार ने सुबह तक सफाई देता रहा कि मैं विकलांग नही हूं। हालांकि, लडकी पक्ष बात मानने को तैयार नहीं हुए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 डायल को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों पक्षों से हो रहे शोर गुल को शांत कराया। लेकिन दोनों पक्ष अपनी सफाई देते रहे।

दूल्हे का पैर टेढ़ा था
इसी दौरान कोतवाली पुलिस के एसएसआई काशी सिंह कुशवाहा ने लडकी के पिता राधेश्याम और लडके के पिता को समझाया। दोनो पक्षों को रविवार को कोतवाली आने की बात कही और दूल्हा सहित बारातियों को शांतिपूर्वक वापस चंदौली जिला जाने को कहा। दुल्हन ने बताया कि मेरे मन पसंद लायक दूल्हा नहीं था। दूल्हे का पैर टेढ़ा था, यह सब हम सिंदूरदान के बाद देखे। वहीं लड़की की माता सविता देवी ने कहा कि जिस लड़के से शादी लगी। वह लड़का दूल्हा बनकर नहीं आया। 

दूल्हा सर्वेश बिंद के साथ धोखा
चंदौली से दूल्हा बनकर आए सर्वेश बिंद ने बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। लकड़ी के माता पिता और रिश्तेदार सभी देखकर शादी के लिए राजी हुए थे। मेरे घर पर तिलक चढ़ाने भी यहां से लोग गए हुए थे। लडकी के लिए चार थान का गहना, कपड़ा आदि सामान लेकर आए थे। सभी सामान लडकी के घरवालों ने रख लिए।

Also Read

फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

20 May 2024 09:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

फौजदारी न्यायालय खुले होने की वजह से फ़ौजदारी के अधिवक्तागण को छुट्टी नहीं मिल पाती ऐसे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष… और पढ़ें