Sonbhadra News : सपाइयों ने केक काटकर और पौधे रोपकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने केक काटकर और पौधे रोपकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
UPT | समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव।

Jul 01, 2024 23:35

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला पार्टी कार्यालय पर पीडीए के तहत वृक्षारोपण करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव...

Jul 01, 2024 23:35

Sonbhadra News : सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला पार्टी कार्यालय पर पीडीए के तहत वृक्षारोपण करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया गया ।                                       
पीडीए के तहत पौधरोपण करने का काम करें
गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 2024 में जनपद सोनभद्र के हर बूथ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीडीए के तहत वृक्षारोपण करने का काम करें और इसी के साथ आज जिला पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहार यादव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश चंद्र दुबे के साथ उपस्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।                

हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम किया : राम निहोर यादव
गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग ऐसे जननायक का जन्मदिन मना रहे हैं। जो देश की गरीब मजदूर नौजवान आदिवासी महिलाओं व्यापारियों के लिए काम करने का काम करते हैं। उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम किया।

ये लोग रहे मौजूद
गोष्टी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश चंद दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, मोहम्मद शाईद कुरेशी, त्रिपुरारी, बबलू, हिदायत कुमारी, मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, गुलाम यासीन, जितेश गौतम, जगत पटेल, लालू भारती, परशुराम, विजय कृपा शंकर चौहान, चंद्र भूषण, जयप्रकाश मौर्य, वासुदेव, हरिशंकर विश्वकर्मा, सुशील, अखिलेश, पवन, लल्लू, बाबूलाल, परमेश्वर,  दीनानाथ अग्रवाल, दशरथ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें