दानिश अली के कार्यक्रम में हंगामा : कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं में खींचतान, इस बात से शुरू हुआ बवाल

कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं में खींचतान, इस बात से शुरू हुआ बवाल
UPT | दानिश अली के कार्यक्रम में हंगामा

Apr 24, 2024 13:35

अमरोहा में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में एक बार फिर हंगामा हो गया। इस बार कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी को कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और धक्कामुक्की हुई...

Apr 24, 2024 13:35

Short Highlights

अमरोहा में दानिश अली की जनसभा में झगड़ा

कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

मंच पर कुर्सी को लेकर था पूरा बवाल

Amroha News : अमरोहा में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में एक बार फिर हंगामा हो गया। इस बार कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी को कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली मंच पर बैठे झगड़े को देखते रहे।

इस बात पर हुआ झगड़ा
दरअसल,  सासंद संजय सिंह मंगलवार की रात नगर पालिका टाउन हॉल में दानिश अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत भी मंच पर थे। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मंच पर कुर्सी से उठा दिया। जब इसका विरोध अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने किया तो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सबसे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी झड़प हो गई। उसके बाद सपा के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान और धक्कामुक्की बढ़ गई और आपस में मारपीट करने लगे। झगड़े का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह नेता देखते रहे तमाशा
हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। मौजूद कुछ लोगों ने झगड़े को शांत कराया और कार्यकर्ताओं को समझाया। इस दौरान पुलिस भी वहां पर मौजूद थी। लेकिन प्रत्याशी दानिश अली और सांसद संजय सिंह अपनी जगह पर बैठे रहे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अनुमति लेकर आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मारपीट होने की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

3 Jul 2024 02:53 AM

मुरादाबाद मुरादाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद : बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के... और पढ़ें