नहीं रहे चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पिता : दिल्ली में ली अंतिम सांस, ब्रजघाट पर होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में ली अंतिम सांस, ब्रजघाट पर होगा अंतिम संस्कार
UPT | चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के पिता

Sep 17, 2024 13:55

अमरोहा जिले के हसनपुर मोहल्ला महल के निवासी और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के पिता, विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल, का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया...

Sep 17, 2024 13:55

Amroha News : अमरोहा जिले के हसनपुर मोहल्ला महल के निवासी और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के पिता, विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल, का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में दिल्ली में अपने आवास पर रह रहे थे। उनका पार्थिव शरीर हसनपुर लाया जा रहा है। ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजीव कुमार के पिता की उपल्धियां
बता दें कि हसनपुर के मोहल्ला महल निवासी 90 वर्षीय विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल हसनपुर तहसील बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य थे। वे कई बार इस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके पुत्र, राजीव कुमार अग्रवाल, वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। पिछले कुछ समय से विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल की तबियत खराब चल रही थी। वे अधिकतर समय हसनपुर में ही रहते थे, लेकिन बीमारी के चलते वे अपने बेटे राजीव कुमार अग्रवाल के साथ दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे थे।



हसनपुर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया। इस खबर से हसनपुर में शोक की लहर दौड़ गई है और तहसील के अधिवक्ताओं ने भी शोक प्रकट किया है। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को हसनपुर लाने की तैयारी की जा रही है। ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उपाय किए जा रहे हैं।

कौन हैं राजीव कुमार अग्रवाल
राजीव कुमार ने 1974 में हाई स्कूल और 1976 में इंटरमीडिएट की परीक्षा हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज से पास की। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद से बीएससी की पढ़ाई की और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 1982 में उन्होंने पहले प्रयास में ही भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की परीक्षा पास की, लेकिन जॉइनिंग नहीं की। इसके बाद 1983 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की परीक्षा भी पास की, लेकिन उस पद पर भी जॉइनिंग नहीं की। 1984 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की परीक्षा उत्तीर्ण की और उन्हें बिहार कैडर मिला। अपनी पहली नियुक्ति में वे बिहार के देवघर में उपजिलाधिकारी (SDM) बने और इसके बाद तीन वर्षों तक रांची में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे, जहां उन्होंने आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राजीव कुमार ने 2022 में  मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पदभार ग्रहण किया था।

Also Read

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

19 Sep 2024 07:31 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में जहरीली शराब से पांच की मौत : परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी स्थानीय निवासी थे और शनिवार रात को आदर्श कॉलोनी में एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे... और पढ़ें