यूपी में भाजपा सदस्यता अभियान : लाखों ने ली पार्टी की मेंबरशिप, इस जिले से जुड़े सबसे ज्यादा कार्यकर्ता

लाखों ने ली पार्टी की मेंबरशिप, इस जिले से जुड़े सबसे ज्यादा कार्यकर्ता
UPT | यूपी में भाजपा सदस्यता अभियान

Sep 19, 2024 16:22

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में अमरोहा जिला सबसे आगे है। पार्टी ने बुधवार को यूपी भाजपा के आधिकारिक हैंडल से प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों की सूची जारी की...

Sep 19, 2024 16:22

Amroha News : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में अमरोहा जिला सबसे आगे है। पार्टी ने बुधवार को यूपी भाजपा के आधिकारिक हैंडल से प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों की सूची जारी की। इस सूची में लाखों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। पहले स्थान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अमरोहा जिला है, जबकि लखनऊ और गाजियाबाद जैसे जिलों में भी पार्टी ने बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़े हैं।

अमरोहा और हरदोई के बीच नंबर वन बनने की दौड़
दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में कुशीनगर को छोड़कर बाकी नौ जिले पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के हैं। लखनऊ महानगर इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर कानपुर क्षेत्र अभी भी सबसे पीछे है। भाजपा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमरोहा और हरदोई के बीच नंबर वन बनने की दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है।



प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों की सूची
  • अमरोहा : पहले स्थान पर, 1,45,727 लोग सदस्यता ले चुके हैं।
  • हरदोई : दूसरे नंबर, 1,45,064 नए सदस्य।
  • लखनऊ : तीसरे स्थान पर, 1,43,160 सदस्यता प्राप्त कर चुके हैं।
  • बुलंदशहर : चौथे नंबर, 1,38,778 लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं।
  • आगरा : पांचवें स्थान पर, 1,21,771 नए सदस्य बने हैं।
  • कुशीनगर : 1,18,522 लोग सदस्यता ले चुके हैं।
  • उन्नाव : सातवें नंबर, 1,16,443 नए सदस्य।
  • सहारनपुर : 1,09,000 सदस्य।
  • गाजियाबाद : 1,06,619 सदस्य।
  • बहराइच : 1,05,828 लोग बीजेपी के सदस्य बने हैं।
  सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बुधवार को इटवा, बिस्कोहर और खुनियांव मंडल में शक्ति केन्द्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में, सभी को घर-घर जाकर कम से कम 500 नए सदस्यों की सदस्यता लेने का लक्ष्य सौंपा गया। डॉ. द्विवेदी ने यह भी कहा कि भाजपा अपने स्थापना के पहले दिन से ही भारत और हर भारतीय के उत्थान और शक्तिकरण के लिए समर्पित है।

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से किया आग्रह
बता दें कि सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान को राम के काम के समान मानें। उन्होंने कहा कि देशभर में, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, हर व्यक्ति जो भारत की मिट्टी से प्यार करता है, भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। लेकिन अगर हम उन तक नहीं पहुंचते, तो उन्हें पीड़ा होती है, और विपक्षी ताकतों के दुष्प्रचार के कारण उनके मन में संकोच उत्पन्न हो जाता है। हमें इस संकोच को दूर करना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है। इस संदर्भ में, यह सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर है।

2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा अभियान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश के हर मतदान बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्यों की सदस्यता लेने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1,62,000 बूथ हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में साधारण सदस्यों की सदस्यता अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि अगले चरण में सक्रिय सदस्यों की सदस्यता 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

Also Read

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

19 Sep 2024 07:31 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में जहरीली शराब से पांच की मौत : परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी स्थानीय निवासी थे और शनिवार रात को आदर्श कॉलोनी में एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे... और पढ़ें