लोकसभा चुनाव 2024 : सोनिया गांधी से मिले सांसद दानिश अली, अमरोहा से कर सकते है कांग्रेस की दावेदारी

सोनिया गांधी से मिले सांसद दानिश अली, अमरोहा से कर सकते है कांग्रेस की दावेदारी
UPT | सोनिया गांधी से मिले सांसद दानिश अली

Mar 15, 2024 15:42

सयासी कयास लगाए जा रहे है कि इस बार अमरोहा लोकसभा सीट पर दानिश कांग्रेस की दावेदारी करेगा। जिस तरह दानिश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है, उसे साफ जाहिर है कि...

Mar 15, 2024 15:42

Short Highlights
  • सोनिया गांधी से मिले सांसद दानिश अली
  • दानिश बसपा से हुए थे निलंबित

 

Amroha News : लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। दानिश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है। कांग्रेस नेताओं के साथ दानिश की नजदीकियों से साफ जाहिर है कि इस बार दानिश अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। दानिश बसपा से हुए थे निलंबित
सपा और कांग्रेस गठबंधन में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। और करीबन तीन महीने पहले बसपा ने अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से कांग्रेस नेताओं के साथ दानिश की नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। अब सयासी कयास लगाए जा रहे है कि इस बार अमरोहा लोकसभा सीट पर दानिश कांग्रेस की दावेदारी करेगा। जिस तरह दानिश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है, उसे साफ जाहिर है कि वह जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
दानिश अली ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, 'मेरे दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए अमरोहा से बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। यह उनकी अध्यक्षता वाली एनएसी थी जिसने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा विधेयक जैसे ऐतिहासिक गरीब-समर्थक और पारदर्शिता कानूनों का संचालन किया।'

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें