अमरोहा कलेक्ट्रेट में डीएम ने संभाला चार्ज : जानें कौन हैं निधि गुप्ता, बरेली में ठेला-रेहड़ी वालों की बनीं मसीहा

जानें कौन हैं निधि गुप्ता, बरेली में ठेला-रेहड़ी वालों की बनीं मसीहा
UPT | डीएम निधि गुप्ता

Sep 15, 2024 14:35

अमरोहा कलेक्ट्रेट में डीएम निधि गुप्ता ने चार्ज ग्रहण किया। यूपी में अभी कई जिलों के डीएम बदले गए हैं, उन्हीं में से एक निधि गुप्ता हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को शुक्रवार को जिलाधिकारी अमरोहा बना दिया गया...

Sep 15, 2024 14:35

Amroha News : अमरोहा कलेक्ट्रेट में डीएम निधि गुप्ता ने चार्ज ग्रहण किया। यूपी में अभी कई जिलों के डीएम बदले गए हैं, उन्हीं में से एक निधि गुप्ता हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को शुक्रवार को जिलाधिकारी अमरोहा बना दिया गया। निधि गुप्ता (IAS Nidhi Gupta) वर्ष 2015 बैच की IAS ऑफिसर हैं। वह पहले हरियाणा कैडर की IAS थीं लेकिन शादी के बाद उनका कैडर बदलकर यूपी कर दिया गया। इससे पहले वह बरेली की म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। आइये जानते हैं अमरोहा की नई डीएम निधि गुप्ता के बारे में।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकी निधि गुप्ता 
निधि गुप्ता ने बरेली के करीब 25 माह के कार्यकाल में उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना को धरातल पर उतारा। जिसके लिए उन्हें इंदौर और दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। साथ ही ठेला-रेहड़ी दुकानदारों के आजीविका में सुधार करने पर भी राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। बरेली नगर आयुक्त के डीएम बनने पर उनके शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।



25 महीने में कर दिखाया कमाल
16 जुलाई 2022 को शासन ने विशेष सचिव आबकारी निधि गुप्ता वत्स को बरेली नगर आयुक्त का पद सौंपा था। उनके कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ी चुनौती स्मार्ट सिटी परियोजना को वास्तविकता में बदलना थी। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए रिकॉर्ड समय में 25 महीनों में सभी 64 परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके अलावा, स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को 137 से बढ़ाकर 80वें स्थान पर पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कौन हैं निधि गुप्ता
निधि गुप्ता (IAS Nidhi Gupta) वर्ष 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं। हरियाणा कैडर की आईएएस का शादी के बाद कैडर बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की थी। निधि का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के विकासपुरी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल से पूरी की। कक्षा 10वीं के बाद उन्होंने साइंस विषय चुना, जिसमें भी वह बहुत ही सक्षम थीं। उन्हें विशेष रूप से फिजिक्स में गहरी रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की ओर कदम बढ़ाया।

बरेली की म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर थीं कार्यरत
IAS निधि गुप्ता वत्स (IAS Nidhi Gupta Vats) की पहली पोस्टिंग 2016 में आगरा जिले में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद, उन्हें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने हरदोई जिले में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) के रूप में भी कार्य किया। निधि ने एक्साइज डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली है। अमरोहा की जिलाधिकारी बनने से पहले, वह बरेली की म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं।

राजेश कुमार त्यागी के हाथों में था अमरोहा
निधि गुप्ता से पहले अमरोहा की कमान जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने हाथों में थी। उन्होंने एक साल पहले अमरोहा में कार्यभार संभाला था। राजेश कुमार त्यागी मूल रूप से यूपी के जौनपुर के रहने वाले है। साथ ही 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने सर्व प्रथम भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा ग्रुप ए से अपनी सेवा प्रारंभ की थी। उसके बाद प्रांतीय सेवा में आने के सर्वप्रथम उत्तराखंड की अल्मोड़ा जिले में प्रांतीय सेवा की शुरुआत की। 2012 में आईएएस कैडर मिलने के बाद देवरिया जिले में मुख्य विकास अधिकारी, एडिशनल कमिश्नर झांसी, विशेष सचिव राज्य कर, विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सेवाएं दी।

Also Read

पृथ्वीराज चौहान के समय का चक्की का पाट भी टूटा, बारिश का प्रकोप या विभाग की लापरवाही?

19 Sep 2024 04:45 PM

संभल संभल में प्राचीन किले की दीवार ढही : पृथ्वीराज चौहान के समय का चक्की का पाट भी टूटा, बारिश का प्रकोप या विभाग की लापरवाही?

संभल में ऐतिहासिक और प्राचीन किले की दीवार बारिश के कारण ढह गई। इसके साथ ही पृथ्वीराज चौहान के काल की चक्की रका पाट भी टूट कर जमीदोंज हो गया। और पढ़ें