Bijnor News : नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
UPT | मौके पर पहुंची पुलिस

Sep 15, 2024 20:42

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर स्थित अमला नदी  में साथियों के साथ तालाब में नहाने गए एक 12 वर्षीय किशोर गौरव की डूबकर...

Sep 15, 2024 20:42

Bijnor News : बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर स्थित अमला नदी  में साथियों के साथ तालाब में नहाने गए एक 12 वर्षीय किशोर गौरव की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा हैं। किशोर शनिवार को अपने साथियों के साथ अमला नदी की तरफ चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।



परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा अफजलगढ़ के मोहल्ला किला के निवासी राजपाल के 12 वर्षीय पुत्र गौरव शनिवार शाम को अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के खेलने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अमला नदी पर पहुंच गए। और नदी में नहाने लगा। बताया गया है कि नहाते समय किशोर नदी के तेज बहाव में गहराई की तरफ चला गया। जिससे वह डूबने लगा। इसके बाद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी किशोर को जब नहीं निकाल पाए, तो उसके साथियों ने घर पहुंचकर परिजनों को गौरव के डूबने की सूचना दी। किशोर के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटना की सूचना पर मौके पहुंच सीओ अंजीन चतुर्वेदी और अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने परिजनों से घटना के बारे जानकारी ली। स्थानीय गोताखोर बुलाए गए और किशोर को 12 घंटे कड़ी के बाद किशोर का शव बाहर निकाला गया। 

सीओ अंजीन चतुर्वेदी ने बताया कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के बरसाती अमला नदी बच्चे में नहाने के लिए गए थे। एक किशोर नहाते नहाते जब यह डूबने लगा। और नदी तेज बहाव में वह गहराई में जा चुका था। स्थानीय गोताखोर की मदद से किशोर का शव 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं।

Also Read

पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

18 Sep 2024 04:12 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन : पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

कुंवर दानिश अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की विफलताओं और पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उनका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। और पढ़ें