शिकार की तलाश में आया तेंदुआ पिंजरे में कैद : वन विभाग ने किया रेस्क्यू, मेडिकल जांच के बाद होगा रिहा

वन विभाग ने किया रेस्क्यू, मेडिकल जांच के बाद होगा रिहा
UPT | यह मेटा एआई द्वारा जनरेट की गई सांकेतिक तस्वीर है

Sep 01, 2024 16:48

तेंदुआ शनिवार की देर रात शिकार की तलाश में आया था। इस दौरान, वह वहां रखे गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने साथ ले गई...

Sep 01, 2024 16:48

Short Highlights
  • बिजनौर के रामपुर में शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंसा
  • वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया
  • वन विभाग की टीम ने दो दिन पहले पिंजरा लगाया था
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ शनिवार की देर रात शिकार की तलाश में आया था। इस दौरान, वह वहां रखे गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने साथ ले गई।

दो दिन पहले लगाया गया था पिंजरा
यह घटना बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में स्थित रामनगर गांव में हुई, जहां एक तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। देर रात शिकार की तलाश में आया लगभग चार वर्षीय नर तेंदुआ, स्थानीय किसान रहीस अहमद के खेत में रखे पिंजरे में प्रवेश कर गया। गांववासियों द्वारा लगातार तेंदुए के दिखाई देने की शिकायतों के बाद, वन विभाग ने दो दिन पहले ही यह पिंजरा लगाया था।
मेडिकल प्रशिक्षण के बाद छोड़ा जाएगा
जैसे ही तेंदुए के फंसने की खबर फैली, ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर तेंदुआ गुर्राने लगा, जिससे एक तरफ जहां लोगों में डर का माहौल था। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ ले गई। नगीना रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि तेंदुए को केहरिपुर अमानगढ़ कार्यालय ले जाया गया है। इसके अलावा, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार उसे उपयुक्त स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

चांदपुर में पकड़ाया था तेंदुआ
हाल ही में बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में कुलचाना के जंगल में भी वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा था। यह पिंजरा किसान सुखवीर सिंह के गन्ने के खेत में लगाया गया था। जहां बुधवार की सुबह तेंदुआ कैद मिला। गुलादर की उम्र सात से आठ वर्ष बताई गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद तेंदुए को लेकर चांदपुर क्षेत्रीय कार्यालय लेकर आ गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी दुष्यंत कुमार के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उसे चांदपुर के कार्यालय भेजा गया। इसके बाद तेंदुए को बिजनौर भेजा गया।

ये भी पढ़ें- शिकारी बना शिकार : लखीमपुर में बाघ पकड़ने वाला खुद पिंजरे में कैद, डेढ़ घंटे तक फंसा रहा वनकर्मी

Also Read

पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

18 Sep 2024 04:12 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन : पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

कुंवर दानिश अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की विफलताओं और पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उनका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। हालांकि, जब प्रदर्शन क... और पढ़ें