चंद्रशेखर ने दिखाया अलग अंदाज : नीले लिबास में दिखे नगीना सासंद, हाथ में संविधान लेकर ली शपथ, फिर गए अखिलेश के पास

नीले लिबास में दिखे नगीना सासंद, हाथ में संविधान लेकर ली शपथ, फिर गए अखिलेश के पास
UPT | चंद्रशेखर ने दिखाया अलग अंदाज

Jun 25, 2024 18:49

चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से चुनाव जीतकर 18 वीं लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाया...

Jun 25, 2024 18:49

Bijnor News : चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से चुनाव जीतकर 18 वीं लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाया जिसका वीडियो भी सामने आया है। आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने शपथ के दौरान अनोखे अंदाज में सबका ध्यान केंद्रित किया।

शपथ के दौरान लगाए नारे
चंद्रशेखर शपथ लेने एक अलग अंदाज में संसद भवन पहुंचे। उन्होंने नीली ड्रेस, नीला गमछा और हाथ में संविधान शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद कहा- नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय मंडल, जय जोहार, जय जवान, जय किसान, संविधान जिंदाबाद...' इसके बाद चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र जिंदाबाद और भारत की महान जनता भी जिंदाबाद। शपथ लेने के बाद अपनी जगह पर बैठने से पहले चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया।



नगीना के लोगों ने जताया विश्वास
चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा 2024 के चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। नगीना लोकसभा सीट से उन्होंने भाजपा के ओम कुमार और सपा के मनोज कुमार को हराकर  5,12,552 मत हासिल किए। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ओम कुमार को 361079 मत हासिल हुए। वहीं सपा के प्रत्याशी मनोज कुमार को 102374 वोट मिले। लेकिन आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने सबको पीछे छोड़ते हुए जनता का विश्वास हासिल किया।

चंद्रशेखर ने सरकार पर बोला हमला
कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने शपथ लेने का बाद कहा, "आज संसद के अंदर मैंने सांसद के रूप में शपथ ली।आज भी हमारे लोगों को सम्मान नहीं मिला है, बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। कहां हैं नौकरी? कहां है रोज़गार? सरकार को जवाब देना पड़ेगा। हम हमारे लोगों के आत्मसम्मान और उनके अधिकार की रक्षा के लिए यहां आए हैं और हम ये करके दिखाएंगे। यहां आवाज उठाएंगे, हमारे लोग जागरूक होंगे। हम मजबूर कर देंगे कि सत्ता में लोग अहंकारी न हों।"
28 जून को होगी बहस शुरू
देश की 18वीं लोकसभा सत्र की शुरूआत सोमवार को हो चुकी है। जहां पीएम मोदी सहित ने सभी सांसदों को शपथ दिलवा रहें है। इसके साथ ही स्पीकर पद पर चुनाव भी होगा। बता दें कि राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून को बहस शुरू होगी। वहीं, 2 या 3 जुलाई को प्रधानमंत्री बहस का जवाब देंगे। यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलने वाला है और इन 10 दिनों के दौरान कुल 8 बैठकें होने वाली हैं।

Also Read

बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

3 Jul 2024 02:53 AM

मुरादाबाद मुरादाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद : बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के... और पढ़ें