बिजनौर में सनसनीखेज वारदात : 13 साल की लड़की ने दो सौतेली बहनों को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने बताई ये वजह

13 साल की लड़की ने दो सौतेली बहनों को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने बताई ये वजह
UPT | मौके पर मौजूद पुलिस

May 17, 2024 12:31

बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर गांव में गुरुवार देर रात एक विभत्स और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की किशोरी ने अपनी ही 5 और 7 साल की दो मासूम...

May 17, 2024 12:31

Bijnor News : बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर गांव में गुरुवार देर रात एक विभत्स और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की किशोरी ने अपनी 5 और 7 साल की दो मासूम सौतेली बहनों की दुपट्टे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

घर का सारा काम करना पड़ता था, इसलिए....
पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 12 बजे हुई जब पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। पुलिस का कहना है की किशोरी ने अपनी दोनों सो रही सौतेली बहनों का दुपट्टे से गला घोंट दिया। इस घटना की सुचना पाकर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की दोनों बच्चियों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में घर के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद बड़ी बहन पर पर पुलिस का शक गया तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस दौरान उसने अपना बयान बदला, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उनका बड़ा परिवार है। उसे ही अपने घर का सारा काम अकेले करना पड़ता था, इसलिए उसने दोनों छोटी बहनों को मार दिया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है की मृतक बच्चियों की मां सविता ने दो शादियां की हैं। पहले पति पुखराज से उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी 13 साल की है और छोटी बेटी 9 साल की है। दूसरे पति सहदेव से उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। जिनमें से 11 साल की श्रुति और 5 साल की पवित्रा है।  जिनकी हत्या कर दी गई। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि आरोपी बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Also Read

बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

3 Jul 2024 02:53 AM

मुरादाबाद मुरादाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद : बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के... और पढ़ें