बड़ी दिलचस्प कहानी : दो पति पसंद नहीं आए तो तीसरे को चुना जीवन साथी, अब उसको छोड़ने की तैयारी...आपबीती बताकर बिलखने लगा बेचारा

दो पति पसंद नहीं आए तो तीसरे को चुना जीवन साथी, अब उसको छोड़ने की तैयारी...आपबीती बताकर बिलखने लगा बेचारा
UPT | बिजनौर में आया पति प्रताड़ना का केस

Aug 28, 2024 20:52

अभी तक आपने पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले सुने और देखे होंगे। लेकिन बिजनौर में पति को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला दो पतियों को प्रताड़ित कर छोड़ चुकी है। तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी में है।

Aug 28, 2024 20:52

Short Highlights
  • पति प्रताड़ना का केस आया पुलिस के सामने 
  • बिजनौर में आया अपनी तरह का केस चर्चाओं में 
  • शादी के बाद से करती थी पति का उत्पीड़न 
Bijnor News : बिजनौर में एक महिला ने पहले एक पति का साथ छोड़ा, फिर दूसरे से मन भर गया तो उससे भी दूरी बना ली। तीसरी शादी करने के बाद भी उसको ये जीवनसाथी नहीं पसंद आया। अब महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। यहां जांच हुई तो भेद खुला तो हर कोई भौचक्का रह गया।   

परिवार परामर्श केंद्र में ये मामला पहुंचा
बिजनौर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में ये मामला पहुंचा है। बिजनौर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी सुमन ने बताया कि एक महिला ने पति की शिकायत की थी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। जहां पति ने रोते हुए बताया कि पत्नी की यह दूसरी शादी है। बच्चा भी पहले पति से ही है। परिवार परामर्श केंद्र से पहले पति को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह पहला नहीं महिला का दूसरा पति है। बच्चा भी उसका नहीं है। दोनों पति पसंद नहीं आने से महिला ने दोनों को छोड़ दिया है।

महिला का ये कारनामा सुनकर सब हैरान रह गए
महिला का ये कारनामा सुनकर सब हैरान रह गए। परिवार परामर्श केंद्र में पति ने बताया कि जबसे उसने महिला से शादी की है, उसके बाद से महिला लगातार उसका उत्पीड़न कर रही है। वह कई बार मारपीट का आरोप लगा चुकी है। परिवार परामर्श केंद्र पर जब महिला का भेद खुलने लगा तो शातिर महिला चुपचाप वहां से खिसक गई। उसने रजिस्टर पर साइन भी नहीं किए। 

बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित
सुमन चौधरी का कहना है कि बदलते दौर में पुरुष भी महिलाओं के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। सुनवाई के दौरान ऐसे मामले आते रहते हैं। जिनमें पति की गलती नहीं होती बल्कि महिला ने बिना वजह आरोप लगाकर प्रताड़ित किया होता है।

Also Read

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

13 Sep 2024 11:49 PM

बिजनौर Bijnor News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शादी का झांसा देकर एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगा है। और पढ़ें