भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर पलटवार : 69000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में विपक्ष को लपेटा, आरक्षण और संविधान पर दी चुनौती

69000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में विपक्ष को लपेटा, आरक्षण और संविधान पर दी चुनौती
UPT | मीडिया से बात करते भूपेंद्र चौधरी

Aug 19, 2024 02:07

मुरादाबाद में रविवार को दौरे पर ग्रह जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुआ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला।

Aug 19, 2024 02:07

Moradabad News : रविवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 69,000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में अदालत के आदेश पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के हित में निर्णय लेगी और उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगी। चौधरी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को आरक्षण और संविधान की चिंता नहीं है, बल्कि उनका ध्यान केवल अपने परिवार और जातिगत राजनीति पर केंद्रित है।

भर्ती के मामले में विपक्ष के लपेटा
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के शासनकाल में केवल एक जाति विशेष के लोगों की भर्ती होती थी, जो सपा की पक्षपाती नीतियों का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कुंदरकी विधानसभा में सपा द्वारा यादव और मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के सवाल पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सपा का इतिहास लोकतंत्र को कलंकित करके चुनाव जीतने का रहा है। इसके विपरीत, भाजपा जनता के बीच अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है।

काला दिवस पर भी बोले भूपेंद्र
सपा सांसद रुचि विरा द्वारा अतीक अहमद एनकाउंटर करने वाली टीम को पुरस्कार दिए जाने को "काला दिवस" कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और सपा जैसे दल केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ समझती है और सच्चाई से अवगत है।



आरक्षण और संविधान पर दी चुनौती
अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने भाजपा पर संविधान और आरक्षण के प्रति नज़र रखने का आरोप लगाया था, चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि संविधान को सबसे अधिक कलंकित करने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया गया और इस दौरान सबसे अधिक संशोधन भी हुए। चौधरी ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने भी उस समय कांग्रेस के साथ मिलकर संविधान को नुकसान पहुंचाया था। 

सपा पर लगाया एजेंडा चलाने का आरोप
भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव और सपा पर नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता इनकी सच्चाई जानती है और ऐसे एजेंडे का कोई असर नहीं होने वाला। चौधरी का यह बयान साफ तौर पर यह दर्शाता है कि भाजपा आगामी चुनावों में अपने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और सपा की जातिगत राजनीति का मुकाबला करेगी।

Also Read

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

28 Sep 2024 06:43 PM

रामपुर राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना का प्रदर्शन : मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

रामपुर में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भजन-कीर्तन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। और पढ़ें