Moradabad News : अतिक्रमण पर जमकर गरजा नगर निगम का पीला पंजा

अतिक्रमण पर जमकर गरजा नगर निगम का पीला पंजा
UPT | नगर निगम ने चलाया अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर

Feb 22, 2024 13:33

मुरादाबाद में बुधवार शाम को अचानक नगर निगम का बुलडोजर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में अतिक्रमणकारियों पर जमकर गरजा। उसी...

Feb 22, 2024 13:33

Moradabad News : मुरादाबाद में बुधवार शाम को अचानक नगर निगम का बुलडोजर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में अतिक्रमणकारियों पर जमकर गरजा। उसी समय अतिक्रमणकारियों की निगम टीम से जमकर नोकझोंक भी हुई। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा निगम की टीम से रजिस्ट्री भी कराए जाने की बात कही गई है। 

यह है पूरा मामला 
आपको बता दें कि मुरादाबाद में बुधवार शाम को अचानक नगर निगम की टीम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में पहुंच गई। जिसके बाद नगर निगम टीम ने अतिक्रमणकारियों को रजिस्ट्री दिखाए जाने को कहा, इस पर लोग बाते बनाते हुए नजर आए कोई भी लोग कागजात दिखा नहीं सके। इसके बाद निगम की टीम के द्वारा करीब एक दर्जन स्थानों से अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। चौबीस घंटे के भीतर लोगों को अपना-अपना अतिक्रमण खुद ही तोड़ने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया तो निगम का बुलडोजर एक्शन होगा। नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एसके शाही ने बताया कि जिगर कालोनी में डाक्टर नेपाल सिंह पार्क के पास काफी संख्या में लोगों ने नाले को पाट दिया था। इस कारण आए दिन इलाके में जलभराव के हालात बन रहे थे। इसकी शिकायत मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के पास की गई थी। उनके निर्देश पर निगम के द्वारा मौके का मुआयना किया तो शिकायत सही पाई गई। बुलडोजर के द्वारा एक दर्जन स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को 24 घंटे की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया तो नगर निगम की टीम खुद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई करेगा।

Also Read

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

19 Sep 2024 07:31 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में जहरीली शराब से पांच की मौत : परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी स्थानीय निवासी थे और शनिवार रात को आदर्श कॉलोनी में एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे... और पढ़ें