Moradabad news : मूक बधिर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मूक बधिर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 29, 2024 14:50

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मूक बधिर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की घटना का मामला सामने आया है। घटना के बाद...

Aug 29, 2024 14:50

Moradabad news : मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मूक बधिर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की घटना का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसकी ब्लीडिंग नहीं रुक रही। मामले की जानकारी मिलने पर कटघर थाना पुलिस अधिकारियों ने तत्काल अस्पताल जाकर बच्चे का हाल जाना और डॉक्टर्स से बेहतर उपचार के लिए चर्चा की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

घर के बाहर खेल रहा था मासूम मूक बधिर बच्चा
जानकारी के अनुसार, कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा मूक बधिर है। बताया गया है कि बुधवार की शाम मासूम मूक बधिर बच्चा अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया और कुछ समय बाद रोते हुए घर पहुंचा। उसकी स्थिति गंभीर थी और वह रक्तस्राव से पीड़ित था। परिवार ने बच्चे की गंभीर स्थिति में देखकर पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि बच्चे के साथ किसी अज्ञात ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं देर रात कटघर थाने के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और उचित इलाज सुनिश्चित करने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Also Read

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

13 Sep 2024 11:49 PM

बिजनौर Bijnor News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शादी का झांसा देकर एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगा है। और पढ़ें