मुरादाबाद में सोमवार को तेज गर्मी होने के चलते सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रामगंगा नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, दो की मौत।
Moradabad News : रामगंगा नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, दो की मौत
Jun 18, 2024 01:39
Jun 18, 2024 01:39
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के रोहिणी निवासी सूरज (17) सिविल लाइन के प्रेम नगर में रहता है। वह नारियल पानी बेचने का काम करता है। रमेश और शिवम कुमार प्रेम नगर में सूरज से मिलने आए थे। गर्मी अधिक होने के कारण यह लोग रामगंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ में प्रेम नगर का जितिन भी नहाने के लिए गया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे के दौरान या लोग पोस्टमार्टम हाउस के सामने नदी पर नहाने के लिए पहुंचे थे। इसमें सूरज रमेश और शिवम नदी के अंदर गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे। जितिन ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर आ गए। इन लोगों ने सबसे पहले तो शिवम को नदी से बाहर निकाल कर सुरक्षित किया। इसके बाद सूरज और रमेश की तलाश के लिए नदी में काफी देर तक खोजे,लेकिन नहीं मिले।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस रामगंगा नदी पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने तत्काल गोताखोरों को संपर्क कर उन्हें बुलाया। फिर करीब घंटे भर की मेहनत के बाद सूरज और रमेश के शव खोजें मिले।
सीओ सिविल लाईन अर्पित कपूर ने बताया कि नदी में अधिक पानी पी लेने से शिवम की हालत बिगड़ी है, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
Also Read
5 Oct 2024 10:01 AM
बिजनौर में नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 350 तक पहुंच गई है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी... और पढ़ें