लोकसभा चुनाव 2024 : अमित शाह बोले- गुजरात मॉडल अपनाना होगा, यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे

अमित शाह बोले- गुजरात मॉडल अपनाना होगा, यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे
UPT | गृहमंत्री अमित शाह

Apr 04, 2024 00:50

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात मॉडल अपनाना होगा। विरोधी दलों...

Apr 04, 2024 00:50

Short Highlights
  • यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे : अमित शाह
  • अमित शाह बोले- गुजरात मॉडल अपनाना होगा
Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात मॉडल अपनाना होगा। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर जीत हासिल करने के लिए 300 परिवारों से संपर्क कर प्रधानमंत्री की चिट्ठी सौंपेगे।  

पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चाय पिएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेम वंडरलैंड पुल के नजदीक स्थित होटल में मेरठ, सहारनपुर और ब्रज मंडल के 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी से जुड़े नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश का संगठन मजबूत है, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बूथ को मजबूत करना होगा। 6 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्थापना दिन पार्टी के सभी नेता अपने-अपने बूथ पर जाएंगे। पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चाय पिएंगे। साथ ही प्रत्येक परिवारों से मिलने के लिए रणनीति अपनाएंगे। एक पन्ने में 60 मतदाता होते हैं।

यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर बूथ के 20 पन्नों से जुड़े 300 परिवारों से चुनाव के पहले ही 4 बार संपर्क करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाएंगे। इस कार्य में ब्लाॅक प्रमुख, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी लेंगे। इसकी मानीटरिंग स्टेट लेवल पर की जाएगी। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत वोट डलवाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे।

Also Read

बारिश के पानी के बहाव में पाइप में फिसली दो साल की बच्ची, तलाश जारी

26 Jul 2024 08:37 PM

रामपुर Rampur News : बारिश के पानी के बहाव में पाइप में फिसली दो साल की बच्ची, तलाश जारी

जिले के मिलक क्षेत्र के ग्राम करीम गंज में एक दुखद घटना घटी है, जहां बारिश के पानी के बहाव में एक 2 साल की बच्ची पाइप में फिसल गई। यह पाइप सीधे तालाब में पानी गिराता है, जिससे बच्ची का पता... और पढ़ें