चुनावी महापर्व की तैयारी पूरी : पहले चरण में चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, मुरादाबाद सीट पर कल होगा मतदान

पहले चरण में चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, मुरादाबाद सीट पर कल होगा मतदान
UPT | मतदान स्थल के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Apr 18, 2024 15:37

लोकसभा चुनाव के महासमर में मुरादाबाद लोकसभा सीट सहित आठ सीटों पर पहले चरण में चुनाव होगा। जहां मुरादाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी कर दी गई है।

Apr 18, 2024 15:37

Short Highlights
  • मुरादाबाद में 16 जोन और 135 सेक्टर में बांटे गए 721 मतदान केंद्र

 

Moradabad News : लोकसभा चुनाव के महासमर में मुरादाबाद लोकसभा सीट सहित आठ सीटों पर पहले चरण में चुनाव होगा। जहां मुरादाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी कर दी गई है। वहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों समेत कुल 2133 मतदान स्थलों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इस महापर्व में करीब 20.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से सर्किट हाउस के पीछे स्थित ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
 
मतनाद स्थलों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
चुनावी महासमर के लिए प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत किए गए छोटे व बड़े सभी वाहनों को पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार रखवाया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 431 भारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 243 बस तथा 188 मिनी बस शामिल हैं। इसके अलावा 277 हल्के वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। भारी वाहनों में 13 और हल्के वाहनों में 35 वाहन रिजर्व में रखे गए हैं। सभी वाहनों की चेकिंग आदि के बाद सर्किट हाउस के पीछे स्थित प्रांगण में खड़ा करवाया गया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 1901 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिनमें 7604 कार्मिक लगाए गए हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र को 138 सेक्टर व 16 जोन में बांटा गया है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

16 जोन और 135 सेक्टर में बांटे गए 721 मतदान केंद्र
पहले चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा चक्रव्यूह तैयार किया है। 721 मतदान केंद्रों को 16 जोन और 135 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें पैरामिलिट्री की 20 कंपनी, दो प्लाटून, पीएसी की आठ कंपनी और एक प्लाटून के अलावा सिविल पुलिस के जवान और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुरादाबाद लोकसभा सीट में आने वाली चार विधानसभा मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, कांठ और ठाकुरद्वारा में 721 मतदान केंद्र और 1728 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 206 अति संवेदनशील और 336 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी की 28 कंपनी, तीन प्लाटून लगाई गई हैं। इसके अलावा सिविल पुलिस के 63 इंस्पेक्टर, 809 सब इंस्पेक्टर, 4376 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 2790 होमगार्ड तैनात रहेंगे।

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें