धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहा रामपुर : मुस्लिम परिवार बनाते हैं माता की चुनरी, लखनऊ से लेकर वैष्णो देवी तक होती है सप्लाई

मुस्लिम परिवार बनाते हैं माता की चुनरी, लखनऊ से लेकर वैष्णो देवी तक होती है सप्लाई
UPT | धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहा रामपुर

Oct 01, 2024 16:41

देश की राजधानी दिल्ली से करीब 220 किलोमीटर दूर रामपुर में माता की चुनरी बनाई जाती है। सबसे खास बात ये है कि इस चुनरी को मुस्लिम परिवार तैयार करते हैं।

Oct 01, 2024 16:41

Short Highlights
  • धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहा रामपुर
  • मुस्लिम परिवार बनाते हैं माता की चुनरी
  • वैष्णो देवी तक होती है सप्लाई
Rampur News : देश की राजधानी दिल्ली से करीब 220 किलोमीटर दूर रामपुर में माता की चुनरी बनाई जाती है। सबसे खास बात ये है कि इस चुनरी को मुस्लिम परिवार तैयार करते हैं। ये चुनरियां उनके लिए सिर्फ कारोबार का एक हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आस्था को जीवंत रखने की एक पहल भी है। इन परिवारों ने धार्मिक सद्भाव की अनूठी मिसाल भी पेश की है।

देश के कई हिस्सों में सप्लाई
रामपुर में तैयार चुनरियों की उत्तर प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सप्लाई होती है। ये चुनरियां विशेष रूप से वैष्णो देवी, अमृतसर, लुधियाना, सहारनपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर और मेरठ के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजी जाती हैं। कारोबारी बताते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इन चुनरियों की खासी डिमांड रहती है।



हरिद्वार भी भेजी जाती है चुनरियां
नवरात्रि पर इन चुनरियों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। उत्तराखंड स्थित रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर, हरिद्वार के चंडी देवी और मंसा देवी मंदिर और जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में चुनरियां बड़ी संख्या में भेजी जाती हैं। इसे धार्मिक और सांस्कृतिक मेलजोल का एक बेहतरीन उदाहरण माना जा सकता है।

पीढ़ी दर पीढ़ी कर रहे काम
रामपुर में बनने वाली इन चुनरियां की डिमांड सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी है। रामपुर के इन कलाकारों की कला और मेहनत की लोग सराहना भी करते हैं। यहां कई मुस्लिम परिवार ऐसे हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी इस कला को सीखते आ रहे हैं। वह इसे कारोबार के साथ-साथ विशेष धार्मिक कर्तव्य भी मानते हैं।

Also Read