रामपुर में अपर्णा यादव : बिना नाम लिए आज़म खान पर कसा तंज, कहा- 'पुलिस की सरकार में पहले भैंस पकड़ती थी'

बिना नाम लिए आज़म खान पर कसा तंज, कहा- 'पुलिस की सरकार में पहले भैंस पकड़ती थी'
UPT | रामपुर में अपर्णा यादव

Apr 16, 2024 18:48

शाहबाद रामलीला मैदान मे मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प है पूरे चार सौ सीटों पर विजय प्राप्त करना...

Apr 16, 2024 18:48

Rampur News : रामपुर के शाहबाद में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नाम न लेते हुए पूर्व विकास मंत्री आज़म खान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो पुलिस पहले भैंस पकड़ती थी, अब भाजपा शासन मे गुंडे-बदमाशों को पकड़ती है।

भाजपा शासन में पुलिस गुंडे-बदमाशों को पकड़ रही
शाहबाद रामलीला मैदान मे मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प है पूरे चार सौ सीटों पर विजय प्राप्त करना। उसका कारण है कि भाजपा की सभी योजनाओं का लाभ पूरे देश की जनता को मिला है। भाजपा ने सबका साथ में विकास किया है। उन्होने तंज खीचते हुए कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी से जनहित कार्य कराती है।अपने निजी काम नहीं कराती। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पूर्व मे विकास मंत्री ने अपनी भेसों को पुलिस से पकड़वाया था, परन्तु भाजपा शासन में पुलिस गुंडे-बदमाशों को पकड़ रही है। आज अमन चैन की जिन्दगी जनता बेखौंफ गुजार रही है। देश मे अमन चमन है।

Also Read

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखा युवाओं का जोश, जगह-जगह लगाए गए नारे

16 Sep 2024 07:00 PM

रामपुर Rampur News : जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखा युवाओं का जोश, जगह-जगह लगाए गए नारे

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रामपुर जिले के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन बड़े... और पढ़ें