नीट परीक्षा मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार
UPT | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jun 21, 2024 15:26

रामपुर में कांग्रेस नेताओं ने NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज उठाई है। शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा...

Jun 21, 2024 15:26

Rampur News : रामपुर में कांग्रेस नेताओं ने NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज उठाई है। शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जो राष्ट्रपति को संबोधित था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वह  छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए
इस ज्ञापन में, कांग्रेस ने 4 जून 2024 को जारी NEET-UG परिणामों में कई गंभीर मुद्दों का उल्लेख किया। इनमें पेपर लीक, तकनीकी खामियां, और अनुचित साधनों का उपयोग शामिल है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों में हुई गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए।



केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस का तर्क है कि इन अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को जोखिम में डाला है, जिससे कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और कुछ दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। पार्टी ने NEET-UG 2024 को रद्द करने, CBI जांच कराने, और शिक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग भी की गई है।

इन लोगों ने सौंपा ज्ञापन
इस ज्ञापन पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, और अन्य प्रमुख नेताओं के हस्ताक्षर थे। नीट विवाद मामले में अलग-अलग जगहों से विरोध प्रदर्शन सामने आ रहे हैं। इस मामले में सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही एनटीए भी सवालों के घेरे में है।

Also Read

चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

8 Jul 2024 02:59 PM

रामपुर रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। और पढ़ें