रामपुर लोकसभा : सपा के मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने जीता चुनाव, भाजपा के मौजूदा सांसद को मिली हार

सपा के मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने जीता चुनाव, भाजपा के मौजूदा सांसद को मिली हार
UPT | मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी

Jun 04, 2024 20:43

मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी मूलरूप से रामपुर के ही रहने वाले हैं। नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के बारे में कहा जाता है कि रामपुर के मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

Jun 04, 2024 20:43

Short Highlights
  • मोहिबुल्लाह नदवी ने इस चुनाव को 87 हजार 434 वोटों से जीत लिया है।
  • साल 2022 में हुए उप-चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।
Loksabha Chunav : उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने जीत हासिल की है। नदवी ने भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव में हरा दिया है। मोहिबुल्लाह नदवी ने इस चुनाव को 87 हजार 434 वोटों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही रामपुर लोकसभा सीट फिर से समाजवादी पार्टी के पास आ गई है। साल 2022 में हुए उप-चुनाव में यह सीट सपा से भारतीय जनता पार्टी ने छीन ली थी।

मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी मूलरूप से रामपुर के ही रहने वाले हैं। नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के बारे में कहा जाता है कि रामपुर के मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। मोहिबुल्लाह नदवी करीब 15 साल से पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। रामपुर लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में हैं। इसलिए नदवी को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

चुनाव से पहले इस सीट पर जोरदार घमासान मचा था। साल 2019 में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन जेल में होने और चुनावी पाबंदी होने के कारण वो इस चुनाव को नहीं लड़ सकते थे। रामपुर में इस बात पर जोर दिया गया कि खुद अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़े। लेकिन अखिलेश यादव ने इस बात पर सहमती नहीं दी। अखिलेश यादव आजम खान से चुनाव संबंधी बात करने के लिए सीतापुर जेल में मिलने भी गए थे। जिसके बाद पार्टी ने मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को अपना उम्मीदवार बनाया था।

लाखों के मालिक हैं नदवी
नामांकन के वक्त मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने हलफनामा दायर किया था। उस हलफनामे के मुताबिक नदवी पास 2 लाख रुपये नगद हैं। तो वहीं उनकी पत्नी के पास50 हजार नगद राशि है। वित्त-वर्ष 2022-23 में नदवी की कुल आय 4,36,660 रुपये रही थी। इसके अलावा नदवी के नाम पर एक बैंक में 1365 रुपये डिपॉजिट है, साथ ही दूसरे बैंक में 10 हजार रुपये जमा है। उनकी पत्नि के नाम पर बैंक में 2 लाख 38 हजार 977 रुपये जमा है। साथ ही नदवी के पास 20 ग्राम सोना है। गाड़ियों की बात करें तो उनके पास एक अल्टो कार है। मोहिबुल्लाह नदवी के पास कुल चल संपत्ति 21 लाख 13 हजार 565 रुपये की है। इसके अलावा उनकी अचल संपत्ति 35 लाख रुपये की है।

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें