advertisements
advertisements

रामपुर न्यूज : कैंप लगाकर किया गया हज यात्रियों का टीकाकरण, दिया गया प्रशिक्षण

कैंप लगाकर किया गया हज यात्रियों का टीकाकरण, दिया गया प्रशिक्षण
UPT | कैंप में मौजूद स्वास्थय कर्मचारी  

May 04, 2024 21:38

रामपुर में भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर चौराह स्वार पर विधायक शफीक अहमद अंसारी के कैंप कार्यालय के पास शनिवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण के कैंप...

May 04, 2024 21:38

Rampur News (Syed Nadir) : रामपुर में भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर चौराह स्वार पर विधायक शफीक अहमद अंसारी के कैंप कार्यालय के पास शनिवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण के कैंप का आयोजन किया गया। सुबह से ही कैंप में हज यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कैंप में पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दिया गया प्रशिक्षण 
विधानसभा स्वार टांडा से जाने वाले हज यात्रियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर लगाया। सुबह से ही कैंप में हज यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कैंप में पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद एक-एक कर विधान सभा से हज यात्रा पर जाने वाले 308 यात्रियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा कैंप में हज ट्रेनर हाजी शमीम शमसी ने सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया। टीकाकरण शिविर में जिले से आए चिकित्सक नर्स आदि मौजूद रहे।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें