Aam Aadmi Party protest : AAP का BJP मुख्यालय तक मार्च, अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका

AAP का BJP मुख्यालय तक मार्च, अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका
UPT | AAP protest

May 19, 2024 14:22

अरविंद केजरीवाल ने आज पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि एक एक कर क्यों पार्टी की पूरी लीडरशिप को एक साथ ही गिरफ्तार करें। वो अपनी गिऱफ्तारी देने बीजेपी दफ्तर आ रहे हैं।

May 19, 2024 14:22

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए मार्च किया। उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। केजरीवाल 12 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जैसे ही केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के लिए निकले उन्हें रोक दिया गया। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया है। 
  भाजपा मुख्यालय के बाहर 144 लागू
एक तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा तो दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय के बाहर भी धारा 144 लागू की गई है और सुबह से ही यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ, भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल डीसीपी एम.हर्षवर्धन ने कहा कि, 'हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।'
  मार्च में सभी बड़े नेता हुए शामिल
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय तक मार्च करने के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ संजय सिंह, राघव चडढ़ा, गोपाल राय, आतिशी , सौरभ भारद्वाज समेत तमाम नेता पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने आज पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 'एक एक कर क्यों पार्टी की पूरी लीडरशिप को एक साथ ही गिरफ्तार करें। वो अपनी गिऱफ्तारी देने बीजेपी दफ्तर आ रहे हैं'। इतनी ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि अगर आधे घंटे के अंदर हमें गिऱफ्तार नहीं किया गया तो ये बीजेपी की हार मान ली जायेगी।

केजरीवाल ने बताया क्यों कर रहे प्रदर्शन 
शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को कहा कि, 'पिछले 2 साल से इन्होंने(भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया... मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है'इसलिए वो रविवार दोपहर बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसी को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय के बाहर सुबह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धारा 144 लागू कर दी गई है।

Also Read

अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

5 Oct 2024 06:34 PM

लखनऊ यूपी@7 : अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनपद अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भेंट की। वहीं अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम ... और पढ़ें