चुनावी नतीजों के बाद बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम : अयोध्या की हार को बताया 'हिंदुओं में विभाजन',कहा- मोदी लेंगे पीएम की शपथ

अयोध्या की हार को बताया 'हिंदुओं में विभाजन',कहा- मोदी लेंगे पीएम की शपथ
UPT | आचार्य प्रमोद कृष्णम

Jun 15, 2024 15:43

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद  पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है। मतगणना के बीच में आचार्य अपने बयान के चलते चर्चा में आए थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष...

Jun 15, 2024 15:43

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद  पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है। मतगणना के बीच में आचार्य अपने बयान के चलते चर्चा में आए थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर सीटों को लेकर तंज कसा। साथ ही अयोध्या में भाजपा के हारने पर भी अपना बयान दिया।

गठबंधन के लोग चोरों की जमात हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि सरकार 292 सीट वाले को बनानी चाहिए या फिर जो 225 और 230 पर कूद रहे हैं उनको सरकार बनानी चाहिए? विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के लोग चोरों की जमात है। यह सभी देश की जनता को लूटना चाहते हैं। देश ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को अपना प्यार दिया है। नरेंद्र मोदी इकलौते ऐसे नेता हैं जो अपने दम पर 240 सीटें लाए हैं। जबकि एनडीए के साथ मिलकर 292 सीटें आई हैं।

यूपी के दो लड़कों पर साधा निशाना
भाजपा की कम सीट आने पर आचार्य ने कहा कि बीजेपी की कम सीटें आना यूपी के दो लड़कों (अखिलेश, राहुल) की करामात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग अति उत्साह में रह गए। वोट कम पोल करा पाए। अगर पीएम मोदी का वोट उत्तर प्रदेश में पोल करा लिया होता तो नतीजे कुछ और होते।

अयोध्या से भाजपा का हार पर हैरान
अयोध्या में भाजपा की हार पर बोले कि अयोध्या वालों को यह समझना चाहिए था कि इतने लंबे संघर्ष के बाद सनातन धर्म के मानने वालों को यह गौरव प्राप्त हुआ और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना। अयोध्या से भाजपा का हार बहुत आश्चर्यजनक रहा। उन्होंने कहा कि हिंदू नहीं भगवान राम को वनवास दिलाया था। हिंदुओं ने भी भगवान राम को वनवास दिलाया था। उस वक्त न तो कोई मुसलमान था और न ही कोई ईसाई था। ये जो हिंदुओं में विभाजन है, यही एक दिन पतन का कारण बनेगा।

रायबरेली और अमेठी गांधी परिवार की सीट
रायबरेली और अमेठी पर बोले कि दोनों सीट गांधी परिवार की सीट मानी जाती हैं। पिछली बार जब अमेठी में कांग्रेस हारी थी, तब बड़ा सवाल उठा था कि कांग्रेस कैसे हार गई। राहुल गांधी से अमेठी दूर हो गई थी। लेकिन अब वह दूरी कम हो गई।

तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे मोदी
नरेंद्र मोदी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन के सहयोगी हैं। चाहे वह  चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी बहुत वरिष्ठ लोग हैं। सभी लोगों ने बिना शर्त कहा है कि नरेंद्र मोदी के साथ हैं और रहेंगे। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर आचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और शपथ नहीं लेगा।

Also Read

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

5 Jul 2024 06:46 PM

नेशनल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं सरकार : सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

देशभर में मेडिकल के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट में कथित धांधली के आरोपों के बाद छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से इम्तिहान कराए जाएं। लेकिन केंद्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है। और पढ़ें