करोड़पति कैंडिडेट पर लगाया दांव : नवीन जैन को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

नवीन जैन को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, इतनी संपत्ति के हैं मालिक
UPT | नवीन जैन को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी

Feb 13, 2024 21:02

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए जिन नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया है, वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह आगरा से मेयर भी रह चुके है।

Feb 13, 2024 21:02

Short Highlights
  • नवीन जैन को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी
  • करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नवीन
  • 2017 में आगरा के मेयर भी रह चुके हैं जैन
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने यूपी से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, संगीत बलवंत, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य और नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया है। इसमें से केवल सुधांशु त्रिवेदी को बीजेपी ने दूसरी बार राज्यसभा भेजने का फैसला किया है, अन्य सभी पहली बार उच्च सदन में जाएंगे। वहीं जिन नवीन जैन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, वह अकूत संपत्ति के मालिक हैं।

आगरा के मेयर रह चुके हैं नवीन जैन
नवीन जैन 2017 में आगरा के मेयर रह चुके हैं। वह ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का अध्यक्ष भी चुने गए थे। नवीन जैन के पिता का 12 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने जीवनी मंडी के पास एलआईसी दफ्तर में एक कैंटीन की शुरुआत की। वहां वह चाय, कचौड़ी और मिठाइयां बेचा करते थे। इसके बाद 1989 में नवीन जैन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत की।

कैंटीन चलाने से लेकर एक्सप्रेसवे बनाने तक का सफर
बेहद ताज्जुब की बात है कि कभी एक छोटी-सी कैंटीन चलाने वाले नवीन जैन  आज पीएनसी कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी देश की लीडिंग कंपनियों में शुमार है। यह कंपनी देश भर में हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाने का काम करती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में उनकी कंपनी एक्सप्रेसवे बना रही है।

400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नवीन
नवीन जैन ने 2017 में आगरा में मेयर पद के चुनाव के लिए जो हलफमाना दाखिल किया था, उसके मुताबिक उनकी संपत्ति 409 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। उनपर 4 क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। उन्होंने 1989 में बीजेपी से पार्षद का चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्हें डिप्टी मेयर चुन लिया गया था। मेयर बनने के बाद उन्होंने आगरा को 'नवीन आगरा ग्रीन आगरा' का स्लोगन दिया था।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें