आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन : दिल्ली की हार के बाद पार्टी का फैसला, अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

दिल्ली की हार के बाद पार्टी का फैसला, अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
UPT | आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन

Jun 06, 2024 20:10

आम आदमी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें हारने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी दी है।

Jun 06, 2024 20:10

Short Highlights
  • आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन
  • दिल्ली की हार के बाद पार्टी का फैसला
  • अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला
New Delhi : आम आदमी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें हारने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी दी है। राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

गठबंधन पर क्या बोले गोपाल राय?
दरअसल गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'ये पहले से साफ है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। लोकसभा चुनाव हमने ईमानदारी से मिलकर लड़ा है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कोई गठबंधन नहीं है। दिल्ली के अंदर हम जनता के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे।'
 
दिल्ली की सातों सीटें हारा गठबंधन
दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन किया था। इसमें से 4 सीटें आम आदमी पार्टी और 3 सीटें कांग्रेस को मिली थीं। लेकिन ये गठबंधन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया और सातों सीटें भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत लीं। वहीं सीएम केजरीवाल ने पहले ही ये इशारा कर दिया था कि कांग्रेस के साथ भविष्य में दोस्ती खत्म की जा सकती है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें