जेल का जवाब वोट से : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 
UPT | जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान 

May 21, 2024 11:04

दिल्ली की मेयर और आप नेता शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ करोल बाग बाजार में आयोजित हस्ताक्षर अभियान 'जेल का जवाब वोट से' में भाग लिया। 

May 21, 2024 11:04

Delhi News : 'आप' कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय भी मौजूद रहीं। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लड़ेंगे और जीतेंगे। 

पार्षद आरती चावला भी मौजूद रहीं
दिल्ली में मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान से जुड़े। दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए इस अभियान की फोटो शेयर की हैं और साथ ही साथ लिखा है -'आज करोल बाग मैन मार्केट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के खिलाफ 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान रजिंदर नगर से पार्षद आरती चावला भी मौजूद रहीं।' 
  संविधान और लोकतंत्र खतरे में
उन्होंने इस कहा- 'न केवल दिल्ली की जनता बल्कि पूरा देश AAP के साथ है। उन्हें अब पता चल गया है कि भाजपा की तानाशाही कैसी है और संविधान और लोकतंत्र कैसे खतरे में है। उन्होंने अपने वोट की ताकत को समझ लिया है।' 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें