Lok Sabha Elections 2024 : चुनावी नतीजों से अखिलेश हुए भावुक, नेताजी को याद कर कही बड़ी बात

चुनावी नतीजों से अखिलेश हुए भावुक, नेताजी को याद कर कही बड़ी बात
UPT | नेताजी को याद कर अखिलेश हुए भावुक

Jun 06, 2024 17:31

आज के दिन यदि नेताजी होते तो शायद इस धरती पर सबसे ज्यादा आज वही खुश होते। जहां कहीं भी नेताजी होंगे उन्हें अच्छा लग रहा होगा कि समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश में बहुत सीटें जीती हैं।  

Jun 06, 2024 17:31

New Delhi : उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी प्रसन्न हैं। चुनाव में अखिलेश यादव का पीडीए का नारा सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश में कल्पना से परे उलटफेर कर दिया और अपने बूते 37 सीटें हासिल की हैं। अब अखिलेश यादव यूपी की राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र की राजनीति करेंगे। दिल्ली की राजनीति की ओर रुख करने से पहले वह यूपी विधानसभा से इस्तीफा देंगे। इससे पहले गुरुवार सुबह से ही दिल्ली में इंडी गठबंधन और सपा के नेताओं के साथ मुलाकात करने और बैठकों का सिलिसला जारी है।  
 
नेताजी जहां भी होंगे उन्हें अच्छा लग रहा होगा
उधर, इन सब कयासबाजियों के बीच अखिलेश यादव ने लखनऊ जाने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अपने पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को याद किया। अपने पिता को याद कर उन्होंने कहा- "नेताजी रहते तो हमारे आपके लिए सबके लिए खुशी की बात होती। जहां कहीं भी नेताजी होंगे उन्हें अच्छा लग रहा होगा कि समाजवादियों ने आज उत्तर प्रदेश में बहुत सीटें जीती हैं। पूरे उत्तर प्रदेश के जनमानस ने ऐतिहासिक समर्थन दिया है। आज हमारी पार्टी एक बार फिर जवान होकर खड़ी हो गई है। इसमें हमारे साथियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। मैं समझता हूं आज के दिन यदि नेताजी होते तो शायद इस धरती पर सबसे ज्यादा आज वही खुश होते।" उन्होंने आगे कहा- "जनता ने मुद्दों पर वोट दिया। सरकारें बना करती हैं, गिरा करती हैं, सब गिनती का सवाल होता है। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए।"
  पीडीए के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी 
पत्रकारों ने जब उनसे पीडीए को लेकर सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की लड़ाई बड़ी है, इसके लिए लोगों को जागरूक करना और लोगों को खड़ा करना जरूरी है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

3 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें