चुनावी नतीजों से प्रियंका गांधी गदगद : यूपी कांग्रेस के नाम संदेश में कहा-आप झुके नहीं, डरे नहीं

यूपी कांग्रेस के नाम संदेश में कहा-आप झुके नहीं, डरे नहीं
UPT | लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित प्रियंका गांधी

Jun 06, 2024 10:48

लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ यूपी की जनता पर गर्व करते हुए कहा कि आपने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा।

Jun 06, 2024 10:48

Priyanka Gandhi Vadra Tweet : अमेठी-रायबरेली में जीत से गदगद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सोशल मीडिया X पर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी कर लिखा-यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे। 

संविधान बचाने का ठोस संदेश 
प्रियंका गांधी ने जनता का आभार जाताया है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। 
  जनता के मुद्दे सर्वोपरि 
उन्होंने आगे लिखा कि आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें