प्रियंका को चुनाव लड़ने से रोका या कांग्रेस का है कोई बड़ा गेम प्लान : राहुल गांधी ने क्यों कहा 'बनारस से मेरी बहन लड़ती तो...'

राहुल गांधी ने क्यों कहा 'बनारस से मेरी बहन लड़ती तो...'
UPT | प्रियंका और राहुल गांधी

Jun 12, 2024 12:51

राहुल ने ऐसा क्यों कहा? और अगर सच में वो ऐसा मानते हैं तो प्रियंका गांधी ने कहीं से भी चुनाव क्यों नहीं लड़ा या कांग्रेस कोई बड़ा गेम प्लान तैयार कर रही है?

Jun 12, 2024 12:51

New Delhi : रायबरेली में जीत के बाद पहली बार गए राहुल गांधी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने यहां बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो पीएम मोदी 2-3 लाख वोटों से हार जाते। आखिर, राहुल ने ऐसा क्यों कहा? और अगर सच में वो ऐसा मानते हैं तो प्रियंका गांधी ने कहीं से भी चुनाव क्यों नहीं लड़ा या कांग्रेस कोई बड़ा गेम प्लान तैयार कर रही है? राहुल के इस बड़े दावे के बाद कई सवाल मन में आ रहे हैं। आइए पूरा समीकरण समझते हैं। 

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सफर का विश्‍लेषण
अगर प्रियंका गांधी के राजनीतिक सफर की बात करें तो लगता है कि उन्हें कांग्रेस में कभी मुख्य भूमिका में आने नहीं दिया गया। प्रियंका आज से 25 साल पहले भी अपनी मां और भाई की संसदीय सीटों का प्रचार प्रसार संभालती रही हैं और आज भी उनके पास यहीं जिम्मेदारी है। 2019 से ही प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की काफी चर्चा रही है। चर्चा को हवा भी प्रियंका गांधी ने ही दी थी। कांग्रेस की एक मीटिंग में जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को चुनाव लड़ने की अपील की, और सीटों को लेकर सुझाव देने लगे तो प्रियंका ने बोल दिया कि बनारस से क्यों नहीं। राजनीति गलियारों में कई बार चर्चा का विषय रहा है कि प्रियंका गांधी ने कहीं से भी चुनाव क्यों नहीं लड़ा। 

प्रियंका को चुनाव लड़ने से रोका या कांग्रेस का है कोई बड़ा गेम प्लान
राजनीति गलियारों में कई एक सवाल अकसर चर्चा का विषय रहा है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव क्यों नहीं लड़ा। रायबरेली में राहुल के बयान के बाद तो ये चर्चाएं ओर भी तेज हो गई हैं। जब राहुल गांधी खुद मानते है कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी के हरा देती फिर उन्होंने चुनाव क्यों नहीं लड़ा? क्या प्रियंका को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है या इसके पिछे कांग्रेस का कोई बड़ा गेम प्लान है। कांग्रेस की तरफ से कई बार कहा जाता है कि उन्होंने अभी सारे पते नही खोले हैं। क्या उनका इशारा वायनाड सीट की तरफ है।

क्या प्रियंका गांधी उतरेंगी मैदान में?
सियासी गलियारों में ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि राहुल गांधी यदि वायनाड सीट छोड़ते हैं तो उस सीट से पार्टी प्रियंका गांधी को उतार सकती है। क्योंकि राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था यह दोनों सीटें रखना चाहते है। उसी के बाद चर्चाएं तेज हो गईं कि गांधी परिवार इन दोनों ही सीटों को फिलहाल अपने पास ही रखेगा। ऐसे में राहुल गांधी के सीट छोड़ने की पर प्रियंका गांधी को मैदान में उतारकर वह सीट कांग्रेस हासिल करने की कोशिश करेगी। जिसे की सीट परिवार में ही रहेगी।

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें