Hardeep Singh Puri : हरदीप सिंह पुरी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, 2014 में बीजेपी में हुए थे शामिल

हरदीप सिंह पुरी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, 2014 में बीजेपी में हुए थे शामिल
UPT | हरदीप सिंह पुरी।

Jun 09, 2024 23:58

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) एक भारतीय राजनेता हैं। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने आज रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इन्होंने...

Jun 09, 2024 23:58

New Delhi News : हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) एक भारतीय राजनेता हैं। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने आज रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इन्होंने भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं। हरदीप सिंह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के ऑफिसर हैं, पूरी साल- 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। इसके बाद जनवरी-2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा और नवंबर, 2020 में उत्तर प्रदेश (UP) से राज्यसभा में सांसद बने। इससे पहले मई 2019 में, उन्होंने आवास और शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

15 फरवरी-1952 को हुआ था हरदीप सिंह पूरी का जन्म
दिल्ली में एक सिख खत्री परिवार में हरदीप सिंह पुरी का जन्म 15 फरवरी-1952 को हुआ था। उनके पिता एक सिविल सेवक थे। उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक और एमए (MA) की डिग्री हासिल की। उन्होंने दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास के व्याख्याता के रूप में काम किया। हरदीप पुरी ब्राजील में भारत के राजदूत थे। वे जापान, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम में उप उच्चायुक्त भी रहे। पूरी ने विदेश सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

2014 में बीजेपी में हुए शामिल
हरदीप सिंह पुरी ने जनवरी 2011 से फरवरी 2013 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति के अध्यक्ष और अगस्त 2011 से नवंबर 2012 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। पुरी जनवरी 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने अमृतसर से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से हार गए।

संयुक्त राष्ट्र कैडर की राजदूत लक्ष्मी पुरी से की शादी
हरदीप सिंह पुरी मई-2019 में आवास और शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बने। इसके बाद जुलाई-2021 में उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया। पुरी ने भारतीय विदेश सेवा की संयुक्त राष्ट्र कैडर की राजदूत लक्ष्मी पुरी से शादी की है। इनकी दो बेटियां हैं। उनके भाई प्रदीप पुरी 1979 बैच के आईएएस अधिकारी (IPS Officer) हैं, जिन्होंने डीएनडी फ्लाईवे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें