Lok Sabha Elections result 2024 : यूपी में शुरुआती रुझान में एनडीए से खुश नहीं दिख रही जनता, INDIA का पलड़ा भारी 

यूपी में शुरुआती रुझान में एनडीए से खुश नहीं दिख रही जनता, INDIA का पलड़ा भारी 
UPT | प्रतिकात्मक फोटो

Jun 04, 2024 13:22

उत्तर प्रदेश में  शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन ने बढ़त बना ली है। वहीं एनडीए पीछे चल रहा है। रुझानों में मुरादाबाद और संभल सीट पर सपा आगे चल रही है, अमरोहा में कांग्रेस आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है...

Jun 04, 2024 13:22

Short Highlights
  • लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी
  • INDIA का पलड़ा भारी
  • भाजपा भी पीछे नहीं

 

Lok Sabha Elections result 2024 :  लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। सबकी निगाहें रिजल्ट पर पड़ी हुई है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में  शुरुआती रुझानों में गठबंधन इंडिया ने बढ़त बना ली है। वहीं एनडीए पीछे चल रहा है। रुझानों में मुरादाबाद और संभल सीट पर सपा आगे चल रही है, अमरोहा में कांग्रेस आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तो प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सपा आगे चल रही है। फर्रुखाबाद सीट पर पहले राउंड के बाद सपा आगे चलती दिखाई दे रही है। अंबेडकरनगर में अब सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की बढ़त 14048 हो गई है। दूसरे स्थान पर भाजपा के रितेश पांडेय हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर सपा आगे चल रही है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव जीत की ओर अग्रसर
कन्नौज सीट से सपा नेता अखिलेश यादव 64511 वोटों से आगे चल रहे हैं। रायबरेली सीट से राहुल गांधी, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को पछाड़ते हुए दो लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इस दोनों हॉट सीट पर सभी की निगाह लगी हुई थी। यह दोनों सीट इंडिया गठबंधन के लिए नाक का सवाल बनी हुई थी।

भाजपा भी पीछे नहीं
वाराणसी लोकसभा सीट के 13वें राउंड का रिजल्ट सामने आ गया हैं। जिसमें देश के पीएम और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79495 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। कभी भी किसी का पलड़ा भारी हो सकता है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तो वहीं फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे बढ़ती दिखाई दे रही। पीलीभीत सीट से भाजपा आगे। लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

अभी बहुत सीटों पर रिजल्ट आना बाकी
कुछ ही देर में साफ हो जाएगा की किसके गले में जीत का माला पड़ने वाला है। सभी की निगाहें अंतिम रिजल्ट पर पड़ी हुई है। हालांकि जब तक रिजल्ट ना जाए ये कहना मुश्किल है की किसकी सरकार बन रही है, क्यूंकि अक्सर चुनाव का खेल अंतिम में बदलते देखा गया है।

Also Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

2 Jul 2024 08:26 PM

नेशनल हाथरस कांड पर एक्शन में केंद्र-राज्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। और पढ़ें