Modi Cabinet 3.0 : बनवारी लाल वर्मा को मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार मिली जगह, ऐसी रही राजनीतिक यात्रा

बनवारी लाल वर्मा को मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार मिली जगह, ऐसी रही राजनीतिक यात्रा
UPT | बनवारी लाल वर्मा और पीएम मोदी

Jun 09, 2024 22:45

राष्ट्रपति दौपद्री मूर्मु (Daupadry Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम सवा 7 बजे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें बदायूं (Badaun) के बनवारी लाल वर्मा (BL Verma) को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है...

Jun 09, 2024 22:45

New Delhi News : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का कैबिनेट विस्तार आज रविवार शाम संपन्न हुआ। राष्ट्रपति दौपद्री मूर्मु (Daupadry Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम सवा 7 बजे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें बदायूं (Badaun) के बनवारी लाल वर्मा (BL Verma) को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह राज्यसभा के सांसद हैं। बीएल वर्मा को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) का करीबी माना जाता है। बता दें कि बदायूं संसदीय सीट पर बीजेपी चुनाव हार गई, लेकिन बीएल वर्मा के मंत्री बनने की संभावना बनी रही। मोदी सरकार 2.0 में भी बनवारी लाल वर्मा मंत्री थे। पिछली सरकार में वह सहकारिता राज्यमंत्री रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी होने की वजह से इन्हे दोबारा मंत्री बनने का मौका मिला।

RSS के खंड कार्यवाह प्रमुख के तौर पर की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद बनवारी लाल वर्मा बदायूं में उझानी ब्लाक के ज्योरा पारवाला गांव के रहने वाले हैं। वर्ष- 1980 में उन्होंने आरएसएस (RSS) के खंड कार्यवाह और तहसील प्रमुख के रूप में सामाजिक जीवन के सफर की शुरुआत की थी। वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजा था। बीएल वर्मा यूपी भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी भी माने जाते रहे हैं। 

2003 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे
बनवारी लाल वर्मा 1984 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के जिला महामंत्री बने। इसके बाद वह लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहे। इसके बाद वर्ष- 1997 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बने। बीएल वर्मा 2003 से 2007 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मंत्री भी रहे। पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने जब भाजपा छोड़ी और जन क्रांति पार्टी बनाई, तब बनवारी लाल वर्मा को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

भाजपा रूहेलखंड के अध्यक्ष रहे
 बनवारी लाल वर्मा लोधी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी रूहेलखंड के अध्यक्ष रहे। वर्ष- 2016 में बीजेपी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बने। फिर उनके कद को बढ़ाते हुए पार्टी ने बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। उत्तर प्रदेश में भाजपी की सरकार आने के बाद इन्हें राज्य मंत्री स्तर का यूपी सिडको का चेयरमैन बनाया गया।

राजनीतिक प्रोफाइल
जन्म- सात अगस्त-1961, साधारण किसान परिवार में जन्मे , मूल निवासी गांव ज्योरा पारवाला। पिता श्री स्व .पन्नालाल वर्मा ,माता स्व श्री मती भाग्यवती। उझानी को भारतीय जीवन बीमा निगम के जरिए बनाया कर्मभूमि।
– 1980 में भाजपा सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत, कल्याण सिंह से नजदीकी शुरू।
– 1984 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, फिर प्रदेश मंत्री।
– 1990 में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, बाद में प्रदेश स्तर पर पहुंचे।
– 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ भाजपा छोड़ी।
– 2009 में कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बने।
– 2013 में कल्याण सिंह के साथ भाजपा में घर वापसी हुई।
– 2016 में भाजपा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
– 2018 में यूपी सिडको के अध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) का पदभार।
– 2020 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजा। फिर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बनाया।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें