जश्न की तैयारी : भाजपा कार्यालय में पूड़ी-सब्जी और मिठाई, कांग्रेस में छोले-भटूरे, दोनों को जीत का भरोसा

भाजपा कार्यालय में पूड़ी-सब्जी और मिठाई, कांग्रेस में छोले-भटूरे, दोनों को जीत का भरोसा
UPT |  दिल्ली भाजपा कार्यालय में पूड़ी और लड्डू बनाए जा रहे।

Jun 04, 2024 15:53

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा की जीत की उम्मीद में पूरी और लड्डू खूब बनाए जा रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है, जहां छोले-भटूरे बनाए जा रहे हैं।

Jun 04, 2024 15:53

New Delhi : मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियां लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त हैं। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में 50 हजार कार्यकर्ताओं के लिए खाना बन रहा है। बड़े-बड़े कढ़ाई भट्ठी पर चढ़े हुए हैं जिसमें पूड़ी छानी जा रही है, एक तरफ सब्जी बन रही है तो वहीं मिठाई भी बन रही है। दिल्ली में भाजपा कार्यालय में भाजपा की जीत की उम्मीद में पूड़ी और लड्डू खूब बनाए जा रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है, जहां छोले-भटूरे बनाए जा रहे हैं।

भाजपा आत्मविश्वास से भरी हुई
देश भर में हुए अधिकांश एग्जिट पोल में लोकसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद भाजपा आत्मविश्वास से भरी हुई है। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने एग्जिट पोल द्वारा बताए गए संभावित आंकड़ों को मानने से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि आधिकारिक नतीजे उनके पक्ष में होंगे। 
  सात चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को हुए थे। लोकसभा की 543 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 272 सीटों की जरूरत होती है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें