UP Election Result: मोदी के ये सात मंत्री यूपी में नहीं बचा सके साख, सिर्फ एक क्लिक में जानें सबका हाल... 

मोदी के ये सात मंत्री यूपी में नहीं बचा सके साख, सिर्फ एक क्लिक में जानें सबका हाल... 
UPT | मोदी के सात मंत्री नहीं बचा पाए साख

Jun 05, 2024 02:29

देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाली राज्य की बात करें तो वो उत्तर प्रदेश है। जहां सियासी दल यूपी की 80 सीटों में ज्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी जोर आजमाइश करते हैं। देश के दो बड़ी राजनीतिक पार्टियां भाजपा...

Jun 05, 2024 02:29

UP Lok Sabha Result 2024 : देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाली राज्य की बात करें तो वो उत्तर प्रदेश है। जहां सियासी दल यूपी की 80 सीटों में ज्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी जोर आजमाइश करते हैं। देश के दो बड़ी राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस है। भाजपा ने देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यूपी में कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी के अलावा 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की है। 

एक नजर 11 केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के हाल के बारे में... 

खीरी सीट पर दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे

खीरी सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33323 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हराया है। टेनी को 523036 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा (BSP) उम्मीदवार अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं।

चंदौली से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय हारे, सपा उम्मीदवार की जीत
चंदौली लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां से समाजवादी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह ने 21565 वोटों के अंतर से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय को हराकर जीत हासिल की। जीतने के बाद वीरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने विजय निशान दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं
अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने 167196 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी रहीं।

मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हारे, सपा ने दर्ज की जीत
पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक ने 24672 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर भाजपा के केंद्रीय संजीव कुमार बालियान रहे।

फतेहपुर सीट पर सपा जीती, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हारीं
फतेहपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं।

जालौन सीट पर सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री को दी मात
जालौन संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह को 53898 वोटों से मात दे दी है। भानू प्रताप सिंह वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 

मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर हारे, सपा ने दर्ज की जीत
मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी आरके. चौधरी ने 70292 वोटों से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को मात दी है। कौशल किशोर कुल 597577 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 


ये लोग सीट बचाने में हुए सफल

मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार बनीं सांसद
मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल-(एस) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने 37810 मतों के अंतर से तीसरी बार जीत हासिल की है। अनुप्रिया पटेल की जीत से समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

महराजगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी 35451 वोटों से जीत गई हैं, दूसरे नंबर कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी रहे।

लखनऊ लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत की ओर, सपा दूसरे स्थान पर
लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 135159 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा रहे।

आगरा सीट से बीजेपी जीत की ओर, सपा दूसरे स्थान पर
आगरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने 271294 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम रहे।

Also Read

लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जानिए कितना देगी माइलेज

5 Jul 2024 06:06 PM

नेशनल भारतीय कंपनी ने कर दिया कमाल : लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जानिए कितना देगी माइलेज

ऑटो सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी बजाज ने एक क्रांतिकारी पहल की है। बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च कर दी है। इसका नाम Freedom 125 है। और पढ़ें