Holi 2024 :  अकाय कोहली से कलिन कारा...ये स्टार किड्स पहली बार मना रहे हैं  पेरेंट्स के साथ होली

अकाय कोहली से कलिन कारा...ये स्टार किड्स पहली बार मना रहे हैं  पेरेंट्स के साथ होली
UPT | Star Kids

Mar 25, 2024 09:00

इस लिस्ट में हम आपको उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं। जो इस साल अपने बच्चों के साथ पहली बार होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट से लेकर  राम चरण तक का नाम शामिल है...

Mar 25, 2024 09:00

Delhi News: होली सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के लिए भी खास होती है। और इस साल की होली बहुत से सेलेब्स के लिए खास होने वाला है क्योंकि इस दिन बहुत से सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहली बार होली मना रहे हैं।

इस लिस्ट में हम आपको उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं। जो इस साल अपने बच्चों के साथ पहली बार होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट से लेकर  राम चरण तक का नाम शामिल है।

स्वरा भास्कर की बेटी
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की बेटी राबिया रमा अहमद भी इस साल अपने मम्मी-पापा के साथ पहली होली सेलिब्रेट करेंगी।

गौहर खान का बेटा
इस लिस्ट में एक्ट्रेस गौहर खान के बेटे जीहान का नाम भी शामिल है। गौहर और जैद 10 मई 2023 को जीहान के माता-पिता बने थे। इस साल ये तीनों भी एकसाथ पहली होली मनाएंगे।

इलियाना डिक्रूज का बेटा
साउथ और हिंदी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज 1 अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे की मां बनी थी। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने KOA PHOENIX DOLAN रखा। इस साल एक्ट्रेस बेटी संग पहली बार होली मनाएंगे।

इशिता दत्ता का बेटा
फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने 19 जुलाई 2023 को एक बेटे की मां बनी थी। इस साल एक्ट्रेस और उनके पति वत्सल सेट बेटे के साथ पहली होली मनाएंगे।

राम चरण की बेटी
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने थे। दोनों के घर में एक नन्ही परी कलिन कारा आई। कपल इस साल कलिन के साथ पहली होली मनाएगा।

दीपिका कक्कड़ का बेटा
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी पिछले साल ही एक बेटे की मां बनी हैं। दीपिका और शोएब ने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है। दोनों रूहान के साथ इस साल पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

Also Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

2 Jul 2024 08:26 PM

नेशनल हाथरस कांड पर एक्शन में केंद्र-राज्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। और पढ़ें